Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VBG राम जी योजना से रायबरेली के हर ब्लॉक में बनेंगे मॉडल तालाब-संकुल भवन, किचन गार्डेन और MDM शेड

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 03:54 PM (IST)

    रायबरेली में विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजीरामजी) के तहत सभी 18 विकास खंडों में चार प्रमुख कार्य कराए जाएंगे। इनमें वि ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. वीबीजीरामजी के तहत रायबरेली के 18 विकास खंडों में चार कार्य।

    2. विद्यालयों की बाउंड्रीवाल, मॉडल तालाब, संकुल भवन, किचन गार्डेन बनेंगे।

    3. मनरेगा का नाम बदला, 125 दिन रोजगार, बढ़ी हुई मजदूरी मिलेगी।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजीरामजी) के तहत सभी 18 विकास खंड में कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी की तरफ से चार कामों का एजेंडा जारी हो गया है, जिसमें विद्यालयों की बाउंड्रीवाल, तालाब की खोदाई, संकुल भवन, किचन गार्डेन व मध्यान्ह भोजन के लिए शेड काम शामिल हैं।बहुत जल्द ये सभी काम धरातल पर दिखेंगे।

    एक जुलाई से मनरेगा का नाम बदलकर वीबीजीराम जी हो गया है। इसमें कई बदलाव भी किए गए हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण 100 दिन के बजाय 125 दिवस का रोजगार है। वहीं, मजदूरी दर 252 से बढ़ाकर रोजाना 300 कर दी गई है और 7 से 15 दिनों में मजदूरी का भुगतान कर दिया जाएगा।

    बनेंगे पांच-पांच मॉडल तालाब

    कृषि कार्य के दौरान बोआई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य बंद रहेंगे। जनपद में 94 कार्य का लक्ष्य तय किया गया। इसके तहत सभी 18 विकास खंड में पांच-पांच माडल तालाब बनाए जाएंगे। 5-5 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की स्कूल चहारदीवारी बनाने का कार्य होगा।

    इसके अतिरिक्त पांच-पांच प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम शेड बनाए जाएंगे, जिससे मध्यान्ह भोजन बनने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पांच उच्च व प्राथमिक विद्यालय परिसर में किचन गार्डेन का निर्माण होगा। वहीं, सभी ब्लाक में चार-चार संकुल भवन का निर्माण किया जाएगा। यह सभी कार्य डीएम द्वारा प्रस्तावित हैं। बहुत जल्द इन सभी कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा।

    खबरें और भी

    जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी 18 ब्लाकों में काम प्रस्तावित हैं। बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा। सभी एपीओ को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित प्रारूप पर हर शनिवार प्रगति आख्या प्रेषित करें। -पीएस चंद्रौल, उपायुक्त, वीबीजीरामजी