Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Azam Khan: आजम खां के डूंगरपुर प्रकरण के पांच मामले की एक साथ शुरू हुई सुनवाई

    Updated: Thu, 19 Sep 2024 08:13 PM (IST)

    डूंगरपुर प्रकरण में आजम खान के खिलाफ चल रहे पांच मामलों की एक साथ सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष ने गवाहों को समन जारी करने का अनुरोध किया। अगली सुनवाई 3 अक ...और पढ़ें

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां - फाइल फोटो
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां - फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के विरुद्ध न्यायालय में चल रहे डूंगरपुर प्रकरण के पांच मामलों की गुरुवार को एक साथ सुनवाई हुई। अभियोजन की ओर से न्यायालय को गवाहों को समन जारी करने का अनुरोध किया। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए तीन अक्टूबर नियत की है।

    डूंगरपुर प्रकरण वर्ष 2016 का है तब प्रदेश में सपा की सरकार थी और आजम खां कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने पुलिस लाइंस के पास डूंगरपुर में गरीबों के लिए आसरा आवास बनवाए थे, यहां पहले से कुछ लोगों के मकान बने हुए थे, जिन्हें सरकारी जमीन पर बताकर तोड़ दिया गया था।

    इन लोगों की ओर से ही भाजपा की सरकार आने पर वर्ष 2019 में गंज कोतवाली में मुकदमे दर्ज कराए थे। 11 लोगों की ओर से दर्ज अलग-अलग मुकदमों में आरोप है कि सपा सरकार में आजम खां के इशारे पर पुलिस और सपाइयों ने बस्ती में आसरा आवास बनाने के लिए उनके घरों को जबरन खाली कराया था। सामान लूट लिया और मकानों पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया था।