Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farmers Protest: यूपी के इस जिले से दिल्ली जाएंगे किसान, आंदोलन में होंगे शामिल; कहा- लड़े हैं और लड़ेंगे

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 03:33 PM (IST)

    Farmers Protest 2024 स्वार में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बैठक में दिल्ली आंदोलन के लिए तैयारी पर चर्चा हुई। किसानों ने शम्भू बॉर्डर पर आंसू गैस क ...और पढ़ें

    दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान- जागरण
    दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान- जागरण

    संवाद सहयोगी, स्वार। भारतीय किसान यूनियन तोमर की मंगलवार को नगर पंचायत नरपत नगर में बैठक हुई। इसमें किसानों ने कहा कि दिल्ली में जो आंदोलन चल रहा है उसकी तैयारी में भी तोमर गुट पूरी तरीके से तैयार है। शम्भू बार्डर पर आंसू गैस के गोले किसानों पर प्रयोग किए गए हैं। किसानों के साथ सरासर नाइंसाफी हो रही है, मगर पुलिस प्रशासन हर रोज किसानों के आंदोलन में जाने के लिए मना करते हैं।

    कहा न हम डरे हैं न डरेंगे, लड़े हैं और लड़ेंगे, जब भी बार्डर पर हमारी जरूरत होगी हम जाएंगे। चाहे दिल्ली बार्डर पर हमें अपना बलिदान देना पड़े, इसके लिए भी हम सब तैयार हैं। संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले जल्द ही जनपद से दिल्ली आंदोलन में जाएंगे।

    पुलिस विभाग की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

    पंचायत में किसानों ने एमएसपी की गारंटी और गन्ने के रेट में बढ़ोतरी, गन्ने के पुराने भुगतान एवं भूमि अधिग्रहण नियम 2013 को पुनः लागू करने और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा पुलिस प्रशासन के इस रवैये के खिलाफ जल्द जनपद में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

    जिलाध्यक्ष शारिक इकबाल, वरिष्ठ जिला सचिव अरशद अली आजाद, नईम अहमद, गुरपिंदर सिंह, तेजपाल सिंह, सूरज, पंकज कुमार, मोहम्मद रिजवान, शरीफ, राशिद अली खान, इसरार अहमद, शेरा पहलवान, नामे अली, अनस, असगर अली, शराफत अली, जीशान अहमद आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    पुलिस ने नोएडा जा रहे किसानों को रोका

    बछरायूं के गांव जोगीपुरा में किसानों को रोके खड़ी पुलिस। सौ. किसान

    वहीं दूसरी ओर, बछरायूं में नोएडा जाने की तैयारी कर रहे भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। जमकर नारेबाजी भी की गई। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र सिंह व जिला अध्यक्ष नरेश पाल सिंह आदि किसान नेता नोएडा में चल रहे किसान आंदोलन में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम जोगीपुरा में रोका दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ गहमागहमी भी हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नोएडा जाने के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि नोएडा जाने की तैयारी कर रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को रोका गया है।