यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे ने कहीं ऐसी बातें, दुल्हन के उड़ गए होश; फिर विवाह करने से किया साफ इनकार
दुल्हन के पिता ने बताया कि जयमाला के कार्यक्रम के बाद जब फेरो का कार्यक्रम शुरू हुआ तो दूल्हे ने अचानक दो लाख रुपये देने की मांग रख दी। काफी समझाने पर ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, सैफनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्म के दौरान दूल्हे ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग रख दी। इस पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों द्वारा दूल्हे पक्ष को काफी समझाने बुझाने पर जब फेरो की रस्म शुरू हुई तो दूल्हा दक्षिणा के रुपये देने को लेकर पंडितजी से भी उलझ गया और पूर्व में खुद की चार शादियां होने के बाद अपनी पत्नियों को मारने की बात कहने लगा। इस बात को सुनकर दुल्हन के होश उड़ गए।
स्वजन भी दूल्हे के इस व्यवहार को देखकर सन्न रह गए। यह सब बातें देख दुल्हन ने भी शादी से इन्कार कर दिया। जिस पर बिन दुल्हन ही बारात वापस लौट गयी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बिन दुल्हन के ही बारात वापस लौटी
खबरें और भी