Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rampur News: यूपीएससी की कोचिंग के बहाने किशाेरी का अपहरण कर दुष्कर्म, हॉस्पिटल संचालक साजिद पर केस

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 09:00 AM (IST)

    Rape With Minor Girl In Rampur Update News किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म में उस समय नया मोड आया जब किशोरी ने प्राथमिकी में नामजद लोगों को निर्दोष बताया ...और पढ़ें

    Rampur News: दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
    Rampur News: दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. पहले किशोरी के पिता ने अन्य दो लोगों के खिलाफ कराई थी प्राथमिकी
    2. किशोरी की बरामदगी पर दूसरे निकले आरोपित, 25 हजार का इनाम

    जागरण संवाददाता, रामपुर। मुरादाबाद के एबीएम हॉस्पिटल संचालक शाहनवाज के नर्स के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद रामपुर में भी ऐसा ही प्रकरण सामने आया है। ग्रीन सिटी अस्पताल के संचालक साजिद अली ने अपने साथी की मदद से किशोरी का अपहरण कर चार दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में किशोरी के पिता ने पहले दूसरे आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। किशोरी के बरामद होने पर कहानी दूसरी निकली।

    एसपी विद्या सागर मिश्रा ने संचालक की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। साजिद पीस पार्टी से स्वार से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है।

    किशाेरी का अपहरण कर ले गए थे आरोपित

    स्वार क्षेत्र की एक किशोरी 31 अगस्त की रात गायब हो गई थी। आरोप था कि गांव के ही मंसूर और उस्मान अली कार से उसे अपहरण कर ले गए। पांच सितंबर को पुलिस ने एक कार से किशोरी को बरामद कर लिया। कार के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने प्राथमिकी में नामजद लोगों को निर्दोष बताया। उसका कहना था कि साजिद ने अपने साथी बाजपुर (उत्तराखंड) के मुदस्सर के साथ उसे यूपीएससी की कोचिंग कराने के बहाने बुलाया था। इसके बाद अपहरण कर ले गए। उसे कई स्थानों पर रखकर दुष्कर्म किया।

    ये भी पढ़ेंः Kasganj News: चंदन हत्याकांड में भी शामिल था मोहिनी का हत्यारोपित मुनाजिर, पुलिस ने दो आरोपित और किए गिरफ्तार

    ये भी पढ़ेंः Pilibhit News: लव मैरिज के बहाने नेपाल से युवती को लाया अमजद, फिरोज से कराई कोर्ट मैरिज, दुष्कर्म करते थे आरोपित

    साजिद अली का नाम कराया मुकदमे में दर्ज

    पुलिस ने मुकदमे में ग्रीन सिटी अस्पताल के संचालक साजिद अली और मुदस्सर का नाम शामिल कर लिया। मुदस्सर को गिरफ्तार कर लिया।

    किशोरी की आपबीती

    किशोरी ने पुलिस को बताया कि साजिद ने उसे अपनी झूठी बातों में फंसाया। कहा कि यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर में प्रवेश कराएगा। वह स्वार से अपनी कार में उसे उत्तराखंड के रामनगर ले गया। वहां एक रिसोर्ट में तीन दिन रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसे हल्द्वानी लेकर आ गया। वहां से रामपुर ले आया। यहां ओपल होटल के पास छोड़ दिया।

    पुलिस ने पकड़ा मुदस्सर

    यहां से उसका एक अन्य साथी मुदस्सर उसे गाड़ी से लेकर बरेली की ओर जाने लगा। रास्ते में मुदस्सर लघुशंका के लिए नीचे उतरा था तब उसने चुपके से अपने पिता को फोन करके अपनी लोकेशन बता दी। इसके बाद पुलिस ने मुदस्सर को पकड़ लिया। पीड़ित ने बताया कि अस्पताल संचालक ने रामनगर में फर्जी आईडी से रूम बुक कराया था। 

    खबरें और भी