Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3-3 दिन के बंटवारे वाला फॉर्मूला फेल! पति को अकेला छोड़ दोनों पत्नियां फरार, रास्ते में बच्ची को छोड़ा

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 07:54 PM (IST)

    दढ़ियाल, रामपुर में एक पति और दो पत्नियों के बीच विवाद गहरा गया है। पंचायत द्वारा पति को दोनों पत्नियों के साथ तीन-तीन दिन रहने का फैसला एक सप्ताह में ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. सप्ताह भर पूर्व पंचायत ने पति को सप्ताह में तीन-तीन दिन प्रत्येक बीवी के साथ रहने का सुनाया था फैसला

    संवाद सूत्र, दढ़ियाल (रामपुर)। एक पति और दो पत्नियों के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पत्नियां अपनी साख को लेकर अड़ी हुई हैं। दोनों ही पति पर दूसरी पत्नी को अधिक अहमियत देने का आरोप लगाते हुए उससे खफा हैं। विवाद के चलते पंचायत में तीन-तीन दिन अलग-अलग पत्नियों के साथ रहने का फैसला निरस्त हो गया। इसके बाद दोनों पत्नियां पति को छोड़कर गायब हो गईं। एक पत्नी तो अपनी तीन साल की पुत्री को रास्ते में छोड़ कर चली गई।

    क्षेत्र निवासी एक युवक ने एक दशक पहले उत्तराखंड की एक युवती से मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की थी । जिससे दो बेटियां ने जन्म लिया। बेटा न होने से खफा पति ने पत्नी की बिना मर्जी दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से भी उसकी दो बेटियों ने जन्म ले लिया। इसके बाद छोटी-छोटी बातों पर दोनों पत्नियों का पति से झगड़ा शुरू हो गया।

    छह महीने पहले पति ने पहली पत्नी को राशन-पानी का बेहतर इंतजाम करने का वादा किया। आरोप है कि दूसरी पत्नी के मोह में बड़ी से किया वादा पूरा नहीं किया। इस पर पहली पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी। 19 जुलाई को पति के स्वजन और रिश्तेदारों की पंचायत बैठी।

    इसमें पहली पत्नी को महीने भर का राशन एवं प्रति सप्ताह 500 रुपये गुजारा भत्ता देने का फैसला किया गया। यह भी तय हुआ कि पति सप्ताह में दोनों पत्नियों के साथ तीन-तीन दिन रहेगा। पति को एक दिन अपनी मर्जी से कहीं भी रहने की छूट दी गई। इसके बाद दोनों पत्नियां अलग-अलग मकान में रहने लगी थीं। लेकिन ये समझौता एक सप्ताह भी नहीं चल सका।

    खबरें और भी

    दोनों पत्नियां पति को छोड़ अपने-अपने मायके चली गईं। मामले की खूब चर्चा हो रही है। पुलिस ने पति को मुचलके में पाबंद कर दिया है। पुलिस की रिपोर्ट पर उप जिलाधिकारी टांडा ने दोनों पत्नियों को नोटिस देकर पांच अगस्त को न्यायालय में पेश होने के आदेश दिए हैं।

    पति का कहना है कि छोटी पत्नी तो अपनी एक साल की बेटी को साथ ले कर गई है जबकि, दूसरी तीन साल की बेटी को रास्ते में छोड़ कर चली गई है। दूसरी पत्नी अपने मायके भी नहीं पहुंची है। वह कहां है, इसकी भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। उसके लापता होने की उसने पुलिस को सूचना दी है।

    यह भी पढ़ें- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी के 38 अवैध घोषित भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक, कमिश्नर कोर्ट से मिली बड़ी राहत