Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति को कमरे में किया बंद, पत्नी ने सास को पीट-पीट कर मार डाला- यूपी के रामपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 08:58 PM (IST)

    मृतका के पुत्र से जानकारी से बात की तो उसने सच बता दिया। उसने लिखित में पुलिस को बयान भी दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा ...और पढ़ें

    पति को कमरे में किया बंद और सास को पीट-पीटकर मार डाला
    पति को कमरे में किया बंद और सास को पीट-पीटकर मार डाला

    जागरण संवाददाता, रामपुर। बेटे और बहू के साथ मुरादाबाद में रह रही महिला की हत्या कर दी गई। उसे बहू ने ही पीट-पीटकर मार डाला। इस दौरान पति को कमरे में बंद कर दिया। बेटा और बहू मृतका का शव लेकर गांव आ गए। यहां दफन से पहले मृतका के शरीर पर चोटों के निशान देख बहू की करतूत उजागर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवजा दिया। साथ ही मुरादाबाद पुलिस को सूचना दे दी।

    किसी बात को लेकर हो गया था विवाद

    मृतका सैफनी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव की रहने वाली 75 वर्षीय हमशीरन थी। उसका बेटा मुर्शीद खां मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के चौधरपुर गांव के पास एक फैक्ट्री में काम करता है। वह अपनी पत्नी मरजीना और बच्चों के साथ फैक्ट्री के क्वार्टर में रहता था। महिला भी बेटे और बहू के साथ वहां रहने लगी थी। आरोप है कि सोमवार देर रात सास-बहू के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद मरजीना ने पति को कमरे में बंद कर दिया और सास की जमकर पिटाई की।

    एक घंटे बाद पति को कमरे से निकाला बाहर

    करीब एक घंटे के बाद उसने पति के कमरे को खोला। मुर्शीद कमरे से बाहर आया तो देखा उसकी मां की मृत्यु हो चुकी थी। शरीर पर चोटों के निशान भी थे। उसने पत्नी को डांटा तो पत्नी ने उसे भी डरा धमकाकर चुप करा दिया। मंगलवार सुबह मुर्शीद अपनी मां के शव को लेकर गांव आ गया। दफन की तैयारी होने लगीं। इसी बीच घर पर अन्य स्वजन व गांव के लोगों ने मृतका के शरीर पर चोटों के निशान देखे तो कानाफूसी शुरू हो गई।

    महिला की पिटाई से मौत की चर्चा गांव में फैल गई। यह जानकारी सैफनी पुलिस तक भी पहुंच गई। सैफनी थाना प्रभारी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। मृतका के पुत्र से जानकारी से बात की तो उसने सच बता दिया। उसने लिखित में पुलिस को बयान भी दिया है।

    खबरें और भी

    इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। थाना प्रभारी महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना अपने क्षेत्र की नहीं है। मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हुई है। वहीं पर इसकी प्राथमिकी दर्ज होगी।

    यह भी पढ़ें : Meerut News : 'साहब, मेरी बेटी को बंधक बना रखा है कुछ भी गलत हो सकता है' फरियाद लेकर थाने पहुंचा पिता