Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'संगीत की दुनिया सूनी हो गई, ऐसा लग रहा है जैसे मैंने एक और मां खो दी'... आशा भोसले के निधन पर भावुक हुईं जयाप्रदा

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 06:00 AM (IST)

    जयाप्रदा ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, उन्हें अपनी मां समान बताया। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर के बाद आशा दीदी का जाना संगीत जगत के ...और पढ़ें

    ऐसा लग रहा है कि एक और मां मेरी दुनिया से चली गई : जयाप्रदा

    ऐसा लग रहा है कि एक और मां मेरी दुनिया से चली गई : जयाप्रदा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रामपुर। पहले लता दीदी और अब आशा दीदी...। ऐसा लग रहा है कि एक और मां मेरी दुनिया से चली गई। उनके बिना संगीत की दुनिया सूनी हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री में वे सदैव अमर रहेंगी।

    उनके गाए सुपर हिट गाने-दे दे प्यार दे और तोहफा-तोहफा, मेरे करियर में मील के पत्थर साबित हुए। दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में ये बातें रामपुर की पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहीं।

    आशा भोसले के गीतों पर बेहतरीन अदाकारी की बदौलत कई हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री भी उनके निधन की खबर सुनकर भावुक हो गईं।

    उन्होंने कहा कि उन्होंने मेरे लिए बहुत गाने गाए हैं, जिनकी बदौलत मेरा बहुत नाम हुआ। आज का दिन बहुत दुखद है। उनकी आवाज सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि ऐसी भावना थी कि जिसकी वजह से वह करोड़ों लोगों के दिलों में बसी थीं।

    उनकी हंसी और दूसरों के लिए हरसंभव मदद पहुंचाने की भावना हमारे दिलों में बसी है। आशा दीदी ने कई लोगों के लिए गाने गाए हैं, मगर मेरे लिए उन्होंने शराबी फिल्म में जो गाने गाए वह आज भी लोगों की जुबां पर हैं।

    लता दीदी व आशा दीदी मेरे जीवन में देवियां थीं। वह और उनके गाने हमेशा दुनिया में अमर रहेंगे। मैं उन्हें नमन करती हूं और श्रद्धांजलि देतीं हूं।

    यह भी पढ़ें- आशा भोसले के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री ने टाल दिए कई कार्यक्रम, रितेश देशमुख और अनन्या पांडे की फिल्मों के टाइटल ट्रैक बाद में होंगे रिलीज