Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी- 'यह संवेदनशीलता और समाधान की सोच का हिस्सा'

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:58 PM (GMT+05:30)

    मुख्तार अब्बास नकवी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को संवेदनशीलता और समाधान की सोच का हिस्सा बताया। उन्होंने कांग्रेस पर छात्रों का इस्तेमाल करने और व ...और पढ़ें

    भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी। जागरण

    भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी। जागरण

    HighLights

    1. पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शंकरपुर स्थित आवास पर पदाधिकारियों के साथ की बैठक

    जागरण संवाददाता, रामपुर। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा समझदारी, संवेदनशीलता के साथ समाधान की सोच का हिस्सा है। वह शनिवार को कुछ शंकरपुर स्थित आवास पर पदाधिकारियों के साथ बैठक में बोल रहे थे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों, नौजवानों के कंधों पर बंदूक चला रही है। विपक्ष के कुछ लोगों की पीएम नरेन्द्र मोदी से विरोधी धुन, मुल्क से विद्रोही धौंस का रूप लेती जा रही है। जनतंत्र और जनादेश को परिवारतंत्र का बंधक बनाने की शरारत कर रहे हैं।

    नकवी ने कहा कि वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को काबिल सरकार और कार्यकुशल नेतृत्व मिला है, जो संकट में संकटमोचक बना है।

    उन्होंने देश के सामने आए हर संकट के समाधान का प्रमाणित और प्रभावी परिणाम दिखाया है, जबकि कुछ सामन्ती सूरमां संकट के समाधान में जुटने के बजाय सियासी व्यवधान में डट जाते हैं। ऐसे आपदा में अवसर ढूंढने वालों से सावधान रहना होगा।

    इन पिटे पालिटिकल पार्टियों और उनके प्राक्सी पिट्ठुओं का कभी किसानों, नौजवानों, महिलाओं, मुसलमानों, मजदूरों के कंधों पर बंदूक और आपराधिक साजिश का संदूक का अराजक अभियान 2014 से लगातार चल रहा है।

    आजकल कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी पार्टियां में काल्पनिक क्रांतिकारी बनने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत प्रशासक ख्यालीराम लोधी, सुभाष भटनागर, महासिंह राजपूत, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, सौरभ लोधी, वसीम अहमद, सोनू लोधी, डाली रंधावा, मुन्नी गंगवार, महेश मौर्य, पंकज लोधी आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर 'फिल्मी' लूट! चालक-परिचालक को बंधक बनाकर कैंटर उड़ाया, GPS ने 4 घंटे में रामपुर में फंसाया