Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JNVST 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, बिना नेगेटिव मार्किंग के होगी परीक्षा; पढ़ें पूरी डिटेल

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 05:22 PM (IST)

    नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर, 2027 को होगी, जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नह ...और पढ़ें

    नवाेदय विद्यालय

    नवाेदय विद्यालय

    HighLights

    1. 28 नवंबर को होगा प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम

    संवाद सहयोगी, रामपुर। नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आधिकारिक नोटिफिकेशन और प्रास्पेक्टस भी जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 6 के प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन ही किए जा सकेंगे।

    नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 का आयोजन 28 नवंब को होगा। परीक्षा के बाद परिणाम मार्च या अप्रैल 2027 में घोषित किया जाएगा।आवेदन के लिए वही छात्र योग्य होगा जो वर्तमान सत्र में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5वीं में पढ़ रहा हो। साथ ही उसने उसने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई मान्यता प्राप्त स्कूल से की हो।

    साथ ही छात्र उसी जिले का निवासी हो, जहां स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन कर रहा है। छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच हुआ होना चाहिए। प्रत्येक छात्र केवल एक बार ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकता है।

    इस बार भी प्रवेश प्रक्रिया जिले के आधार पर होगी। यानी छात्र केवल अपने जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकेंगे।हालांकि, अगर कोई छात्र पड़ोसी जिले के स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और वह स्कूल उसके घर से 10 किलोमीटर के दायरे में है, तो वह भी निर्धारित नियमों के तहत आवेदन कर सकता है।

    खबरें और भी

    ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

    ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले JNVST की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद ‘Registration for Class VI JNVST (2027-28) लिंक पर क्लिक करें। अब आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।

    अंत में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर फार्म सबमिट कर दें। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 80 वस्तुनिष्ठ टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 1.25 अंक दिए जाएंगे। अच्छी बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।

     

    पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय किरा में वर्ष 2027 हेतु कक्षा छह में 80 सीटें हैं। जिनमें से 60 सीट ग्रामीण क्षेत्र और 20 सीट ओपन श्रेणी के लिए हैं। जिसमें से 33 प्रतिशत सीटें बालिकाओं के लिए हैं। 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

    - करन सिंह, प्रधानाचार्य, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय किरा, रामपुर


    यह भी पढ़ें- Success Story: ₹2 लाख के लोन से शुरू किया कैंडल स्टार्टअप, रामपुर का युवा अब खुद कमा रहा ₹40,000; 8 लोगों को भी दी नौकरी