Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर हाईवे के हर 2 KM पर होगी तीसरी आंख की नजर, हिट एंड रन केसों का अब होगा सूपड़ा साफ

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 08:40 PM (IST)

    रामपुर में सड़क हादसों और हिट एंड रन मामलों पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एनएचएआई प्रत्येक एक से डेढ़ किलोमीटर पर कैमरे स ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. यातायात पुलिस ने कोसी पुल से मिलक तक हाईवे का किया सर्वे

    जागरण संवाददाता, रामपुर। जिले में सड़क हादसों में हर साल सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। इनमें ज्यादातर हादसों में चार पहिया वाहन बाइक या पैदल सवार को टक्कर मारकर भाग जाते हैं और प्राथमिकी अज्ञात में लिखी जाती है। ऐसे वाहनों को तलाश करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होता है। अब ऐसा नहीं होगा। हाईवे पर प्रत्येक एक से डेढ़ किलोमीटर पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन की पुलिस आसानी से पहचान कर सकेगी।

    साथ ही इन कैमरों की मदद से अपराध करके भागने वाले अपराधियों का पता लगाना भी आसान हो जाएगा। कैमरे कहां-कहां लगाए जाएंगे, इसके लिए सर्वे किया गया है। यातायात पुलिस ने भी कोसी पुल से मिलक तक जिले की सीमा से होकर गुजर रहे हाईवे का सर्वे कर अपनी रिपोर्ट दे दी है।

    यातायात निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि जिले में मुरादाबाद से बरेली सीमा तक करीब 40 किलोमीटर लंबा हाईवे है। यहां प्रत्येक दो किलोमीटर पर कैमरे लगाए जाएंगे। पिछले माह हाईवे का सर्वे किया गया था, जिसकी रिपोर्ट एनएचएआइ को दे दी है। इनमें अधिक हादसे वाले स्थान, कट, ओवरब्रिज आदि स्थान चयनित किए गए हैं।

    प्रत्येक माह सड़क हादसों में जाती हैं 25 जानें

    जिले में फोरलेन हाईवे और बाईपास से जहां शहरों की दूरी कम हुई है, वहीं वाहनों की रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी से हादसे बढ़ गए हैं। रोजाना हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में प्रत्येक माह 25 लोगों की जान जा रही है। सड़क हादसों में इतनी अधिक मौतें चिंता का विषय बन गई हैं।

    खबरें और भी

    वर्ष 2025 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी माह से दिसंबर माह तक 494 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 301 लोगों की मौत हो गई, जबकि 337 लोग घायल हो गए। इस साल भी हादसों की यही रफ्तार बनी हुई है। जनवरी माह से अब तक 90 हादसे हो चुके हैं। इनमें 75 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 67 लोग घायल हुए हैं।


    यह भी पढ़ें- 7 बजे बुलाया, 10 बजे तक नहीं आए डॉक्टर: रामपुर महिला अस्पताल में खाली पेट तड़पती रहीं गर्भवती महिलाएं