रामपुर वाले ध्यान दें: 2 महीने तक राम रहीम पुल बंद, घर से 30 मिनट पहले निकलें, वरना छूट जाएगी ट्रेन और क्लास!
रामपुर में राम रहीम पुल मरम्मत के लिए 26 मार्च से 20 मई तक बंद रहेगा, जिससे लगभग दो महीने तक यातायात प्रभावित होगा। ज्वाला नगर के 50 हजार से अधिक निवा ...और पढ़ें

राम रहीम पुल पर लगा होर्डिंग बोर्ड। जागरण
HighLights
स्कूल, कालेज व सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय जाने वालों समेत तमाम लोगों की बढ़ जाएगी परेशानी
जागरण संवाददाता, रामपुर। रामरहीम पुल पर मरम्मत कार्य के लिए गुरुवार से सभी तरह का ट्रैफिक बंद हो जाएगा। यह ट्रैफिक तकरीबन दो माह यानी 20 मई तक के लिए बंद किया जाएगा। इस कारण ज्वाला नगर की करीब 50 हजार से अधिक की आबादी की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। खासतौर से स्कूल-कालेज व सरकारी आफिस समय से पहुंचनेे के लिए उन्हें घरों से जल्दी निकलना पड़ा करेगा।
ज्वाला नगर से शहर की तरफ आने के लिए चार पहिया वाहन सवारों को बाइपास से बरेली रोड स्थित जीरो प्वाइंट और मुराबादाबाद रोड के कोसीपुल से होकर आना पड़ेगा। इस रास्ते से आने-जाने में 12 से 15 किमी अधिक तय करना पड़ेगा। दोपहिया वाहन चालक व ई रिक्शा सवार किट प्लाई वाले रास्ते से पनवडिया व आगापुर रोड व मंसूरपुर रोड होकर सीआरपीएफ गेट के समीप वाले रास्ते से मुरादाबाद मार्ग के माध्यम से आ जा सकेंगे।

रामरहीम पुल से होकर ज्वाला नगर के लोगों व शहर के लोगों का आना-जाना होता है। लोक निर्माण विभाग इस पुराने पुल की मरम्मत करा रहा है। इसके लिए विभाग को करीब डेढ करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। अभी इसके 14 पिलरों के बियरिंग बदलने का कार्य किया चल रहा है।
गुरुवार से ऊपर व साइडों का कार्य तेजी से कराने को पुल के ऊपर से गुजरने वाला सभी तरह आवागमन भी बंद कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसके बोर्ड लगा दिए गए हैं। कार्य 20 मई तक पूरा होने की उम्मीद है।
खबरें और भी
इस बाबत पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजा गया है ताकि पुल के ऊपर से गुजरने वाले यातायात को वैकल्पिक मार्ग से पास करने के लिए पुलिस व्यवस्था हो सके। पुल के ऊपर आवागमन बंद होने से सभी की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। हल्के भारी वाहनों के चालकों के साथ दो पहिया वाहन चालकों व ई रिक्शा सवारों को वैकल्पिक मार्गों से होकर ही आना-जाना पड़ेगा।
ज्वाला नगर व शाहबाद रोड से आने वाले वाहनों को शादी की मढैया गांव के सर्विस मार्ग से मुरादाबाद व बरेली बाइपास पर चढ़कर रामपुर शहर की तरफ आना होगा। इसी तरह रामपुर शहर से ज्वाला नगर व शाहबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को कोसीपुल से बाइपास अथवा बरेली रोड वाले जीरो प्वाइंट से बाइपास पर पहुंचकर ही जाना पड़ेगा।
इन मार्गों से होकर गुजरेंगे भारी वाहन
रामरहीम पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होने से शाहबाद व पटवाई से आने वाले भारी वाहन मुरादाबाद व बरेली बाइपास से होकर कोसी पुल अथवा शहजाद नगर के समीप स्थित जीरो प्वाइंट होकर शहर के सिविल लाइंस व मालगोदाम की तरफ आ सकेंगे।
इसी तरह शहर की ओर से शाहबाद रोड, पटवाई जाने वाले भारी वाहनों को भी जीरो प्वाइंटर व कोसीपुल होकर बाइपास से शादी की मढैया वाले स्थान पर नीचे उतर कर ही जाना होगा। इसके लिए संबंधित स्थान पर पुलिस तैनात करने के साथ ही साइन बोर्ड इत्यादि भी लगाने की तैयारी की है।
दोपहिया वाहन किट प्लाई मार्ग से होकर पनपडिया व आगापुर मार्ग से होकर भी सीआरपीएफ गेट के समीप मुरादाबाद मार्ग की तरफ आ जा सकते हैं।
रामरहीम पुल की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य पुल को पुल के ऊपर से गुजरने वाला ट्रैफिक 26 मार्च से 20 मई तक बंद किया जा रहा है जो गुरुवार से प्रभावी हो जाएगा। इसके लिए पुल के दोनों तरफ ठेकेदार का स्टाफ रहेगा। साथ जिन मार्गों से ट्रैफिक पास किया जाएगा। उन पर भी डायवर्जन के लिए व्यवस्था की जा रही है।
- गौरव सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
यह भी पढ़ें- नियम 3 महीने का, इंतजार 3 साल का: रामपुर जिला उपभोक्ता फोरम में क्यों फंसा है 200 लोगों का इंसाफ?