Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर में मीठी पूड़ी खाने से एक ही परिवार के 20 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 05:50 AM (IST)

    रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में मीठी पूड़ी खाने से एक ही परिवार के 20 लोग बीमार पड़ गए। ...और पढ़ें

    फूड पॉयजनिंग होने पर अस्पताल में भर्ती महिलाएं व बच्चे

    फूड पॉयजनिंग होने पर अस्पताल में भर्ती महिलाएं व बच्चे

    HighLights

    1. मीठी पूड़ी खाने से एक परिवार के 20 सदस्य बीमार।

    2. सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर छुट्टी मिली।

    3. पुलिस ने पूड़ी बनाने का सामान जब्त कर जांच शुरू की।

    संवाद सूत्र, रामपुर। मीठी पूड़ी खाने से एक ही परिवार की महिलाओं और बच्चों समय 20 लोग बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस दुकान से पूड़ी का सामान खरीदा था, पुलिस ने उस सामान को जब्त कर लिया है।

    मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। गांव में तीन भाइयों हनीफ, इकरार और नजीर का संयुक्त परिवार है। गुरुवार को हनीफ की दो विवाहित बेटियां नन्ही और निशा भी पति और बच्चों के साथ आई थीं। शाम को गांव की दुकानों से पूड़ी बनाने के लिए मैदा, सूजी, रिफाइंड और खाने वाला सोड़ा लाया गया।

    रात में पूड़ी बनीं, जिसे सभी ने खाया। रात करीब साढ़े नौ बजे सभी को घबराहट होने लगी। जब सारे लोगों को उल्टी दस्त शुरू हुई तो घर में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर आज पड़ोस के लोग मौके पर आ गए।

    पड़ोस के लोगों ने सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने फोन करके तीन एंम्बुलेंस बुलाईं और सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में भर्ती होने वालों में हनीफ का बेटा अमीन, गुलाम नबी, बहू नूरबानो, पोती मन्नत, पोता अब्बास, विवाहित बेटी नन्ही, दामाद फरमान, विवाहित बेटी निशा, दामाद सुलेमान व उनके बच्चे इनायत, फरमान, नजीर की पत्नी शमीम, बेटी जिया नूर, बेटा वसीम, शहनवाज, इकरार की पत्नी नजरूम, बेटी साइन व महक शामिल हैं।

    खबरें और भी

    हालांकि शुक्रवार शाम तक हालत में सुधार होने पर सभी को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी। उधर, अजीमनगर थाना प्रभारी दया शंकर ने बताया कि पूड़ी बनाने का सामान गांव के दो दुकानदारों सूखा और अरशद के यहां से लिया गया था। सभी सामान को जब्त कर लिया है। खाद्य विभाग को सेंपल के लिए भेजा जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर 'फिल्मी' लूट! चालक-परिचालक को बंधक बनाकर कैंटर उड़ाया, GPS ने 4 घंटे में रामपुर में फंसाया