Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर में 12 घंटे बाद मिला नाले में डूबे किशोर का शव, बारिश में नहाते समय हुआ था हादसा

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 10:05 AM (GMT+05:30)

    रामपुर में बारिश में नहाते समय नाले में डूबे आठ वर्षीय अब्दुल रहीम का शव 12 घंटे बाद बरामद हो गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रात भर तलाश में जुट ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आठ वर्षीय अब्दुल रहीम नाले में डूब गया था।

    2. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रात भर तलाश की।

    3. 12 घंटे बाद बरेली गेट के पास शव मिला।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। बारिश में नहाते समय घर के सामने बह रहे नाले में डूबे आठ वर्षीय बालक का शव 12 घंटे बाद मिल गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड रात भर उसकी तलाश में जुटी रही। सोमवार शाम लगभग छह बजे मुहल्ला सतूने संग निवासी शन्नू का आठ साल का बेटा अब्दुल रहीम घर के बाहर बारिश में खेल रहा था।

    इस दौरान वह फिसलकर नाले में बह गया। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। स्वजन व मुहल्ले के लोग जुट गए। गंज कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम तभी से नाले में जाल डालकर बालक की तलाश में जुटी थीं।

    इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ओंकार सिंह ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे बरेली गेट के पास शव बरामद हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद उसे स्वजन को सौंप दिया जाएगा।