Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी लखनऊ के युवक की कार, दर्दनाक मौत; साथ मौजूद युवती गंभीर

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 03:18 PM (IST)

    दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शाहजादनगर जीरो प्वाइंट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें लखनऊ के युवक उदयवीर सिंह की मौत हो गई। हादसे में क ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    जागरण संवाददाता, रामपुर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शहजादनगर जीरो प्वाइंट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार चला रहे लखनऊ के युवक की मौत हो गई, जबकि कार में एक युवती भी सवार थी, जो गंभीर घायल है। हादसा शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे हुआ।

    लखनऊ नंबर की एक कार मुरादाबाद की ओर जा रही थी। कार में चालक के अलावा एक लड़की सवार थी। कार जैसे ही प्लाईओवर से गुजरी, तभी अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार हाईवे पर पलट गई। युवक व युवती कार में में फंस गए।

    मौके पर राहगीरों ने किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला। तब तक शहजादनगर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि लड़की गंभीर घायल है।

    पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। युवती से जानकारी की, लेकिन वह कुछ बता नहीं सकी। इसके बाद पुलिस ने कार नंबर के आधार पर लखनऊ में रहने वाले युवक के स्वजन से संपर्क किया। तब उसकी पहचान हो सकी।

    शहजादनगर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि मृतक लखनऊ के थाना अलीगंज के सीएमएस वाली गली सेक्टर एन-2 में रहने वाले राघवेंद्र सिंह के बेटे उदयवीर हैं। कार उदयवीर की ही थी। युवक के स्वजन लड़की के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके। वह रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रामपुर में एक ही परिवार के 20 लोग पूड़ी खाते ही पड़े बीमार, गर्भवती महिला और बच्चे भी अस्पताल में भर्ती