Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    40 डिग्री वाली 'लू' का अलर्ट: दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलना खतरनाक, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 07:49 PM (IST)

    रामपुर में लू का अलर्ट जारी, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सत ...और पढ़ें

    तापमान अधिक रहने पर गर्मी से बेहाल हुए लोग, प्याऊ से पानी भरती युवतियां

    तापमान अधिक रहने पर गर्मी से बेहाल हुए लोग, प्याऊ से पानी भरती युवतियां

    HighLights

    1. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने की दी सलाह, सूती कपड़े पहनें

    जागरण संवाददाता, रामपुर। अप्रैल के अंतिम दिनों में तेज धूप के साथ ही तपिश बढ़ गई है। शरीर को झुलसा देने वाली धूप के बीच दोपहर को घरों से निकालना मुश्किल होने लगा है। इस बीच आने वाले दिनों अधिक गर्मी औप लू की संभावना जताई जा रही है। इस संभावित हीट वेव (लू) के खतरे को देखते हुए जिले के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी की है।

    जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार, यह एडवाइजरी आमजन की सुरक्षा, स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से जारी की गई है। इसमें अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। इसलिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, हीट वेव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। दोपहर को घरों से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

    वहीं विशेष सावधानी बरतते हुए नागरिकों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं एवं शरीर को हाइड्रेट रखें। हल्के, ढीले एवं सूती कपड़े पहनने तथा सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखने की सलाह भी दी है। बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

    साथ ही बच्चों एवं पालतू जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ने की भी अपील की गई है। घरों में खिड़कियों पर पर्दे या कूलिंग सामग्री लगाकर अंदर का तापमान नियंत्रित रखने की सलाह दी गई है। साथ ही खाने में हल्का भोजन लेने , लू के लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श कर इलाज की सलाह दी है।

    खबरें और भी

    अत्यधिक गर्मी के दौरान भारी, तैलीय भोजन से बचने, हल्का एवं संतुलित आहार लेने को कहा है। लू लगने के लक्षण जैसे चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी महसूस होने की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सभी विभागों को सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाएं एवं उपचार की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने नागरिकों से जारी इस एडवाइजरी का पालन करने को कहा है।

    यह भी पढ़ें- न अस्पताल में मिला इलाज, न एंबुलेंस में मिली ऑक्सीजन; रामपुर के कुलदीप ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम