विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 91 पुलिसकर्मियों को सम्मान; 24 घंटे में मर्डर सुलझाने वाले SO सम्मानित

Published: Sun, 16 Aug 2026 04:56 PM (IST)

रामपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन और थानों में धूमधाम से कार्यक्रम हुए। उत्कृष्ट कार्य के लिए 91 ...और पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एएसपी अनुराग सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसपी अनिल सिसोदिया। जागरण

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एएसपी अनुराग सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसपी अनिल सिसोदिया। जागरण

HighLights

  1. पुलिस लाइंस समेत एसपी के कैंप कार्यालय और थानों में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, रामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन, एसपी के कैंप कार्यालय समेत सभी थानों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अनिल सिसौदिया द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में झंडारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पुलिस बल को राष्ट्र निर्माण में समर्पित होकर अपना योगदान देने की शपथ दिलाई।

पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले सात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पदक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले 84 पुलिस कर्मियों तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

पुलिस महानिदेशक की ओर से क्षेत्राधिकारी मिलक पीतमपाल सिंह को उत्कृष्ट सेवा, निरीक्षक सुभाष यादव को शौर्य प्रशंसा चिन्ह रजत, उप निरीक्षक दीपक कुमार शौर्य प्रशंसा चिन्ह रजत, आरक्षी राहुल अलूना शौर्य प्रशंसा चिन्ह रजत दिया गया।

वहीं उप निरीक्षक शिवकुमार सिंह सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, लीडिंग फायरमैन धर्मपाल सिंह प्रशंसा चिन्ह रजत और फायर सर्विस चालक अरविंद सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह भेजा गया।

ब्लाइंड मर्डर खोलने पर पटवाई थाना प्रभारी को मिली शाबाशी

स्वतंत्रता दिवस पर एसपी के द्वारा प्रशस्ति पत्र पाने वालों में पटवाई थाना प्रभारी धनंजय सिंह का नाम सबसे ऊपर रहा। उनके द्वार ऐसे मर्डर केस का राजफाश किया गया।, जिसमें मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

बावजूद इसके 24 घंटे में हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मिलक खानम थाना प्रभारी नरेश कुमार के द्वारा वर्ष 1990 से फरार वारंटी की गिरफ्तारी करने पर एसपी ने थाना प्रभारी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में भी शान से लहराया तिरंगा

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में भी शान से तिरंगा लहराया। क्वार्टर गार्ड पर उप महानिरीक्षक केंद्रीय हथियार भंडार-एक राजेंद्र सिंह रावत द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्रुप केंद्र परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय एवं मांटेसरी स्कूल में डीआइजी पूर्ण सिंह धर्मशक्तू ने झंडारोहण किया।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष रेखा सिंह, डीआइजी चिकित्सा डा. राकेश कुमार दमाथिया, कमांडेंट सुरेन्द्र कुमार, कमांडेंट हरि मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- रामपुर में किशोरी से 7 माह तक सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज; 3 पर POCSO में केस दर्ज