Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर में 27 बेरोजगारों को मिली नौकरी, रोजगार मेले में प्राइवेट कंपनियों में हुआ चयन

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 02:52 PM (IST)

    रामपुर में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन योजना के तहत आयोजित रोजगार मेले में 27 युवाओं को नौकरी मिली। इसमें तीन निजी कंपनियों ने 49 अभ्यर्थियों का साक्षात् ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. रामपुर रोजगार मेले में 27 युवाओं को मिली नौकरी।

    2. तीन निजी कंपनियों ने 49 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।

    3. सेल्स एडवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव पदों पर चयन।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन योजना के तहत पुरानी तहसील स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में 27 बेरोजगार युवाओं को नौकरी का अवसर मिला। मेले में कुल 49 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 27 युवाओं का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन किया गया।

    प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी जमीर हुसैन खां ने बताया कि मेले में तीन निजी कंपनियों ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, रामपुर ने सेल्स एडवाइजर के पद पर तीन अभ्यर्थियों का चयन किया। वहीं चेकमेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी गार्ड प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा ने गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा और नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए नौ युवाओं को जाब आफर दिया।

    शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, बरेली ने सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर 15 अभ्यर्थियों का चयन किया। वरिष्ठ सहायक राजीव यादव ने अभ्यर्थियों की प्री-करियर काउंसलिंग करते हुए उन्हें रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराने और अपने कौशल को लगातार विकसित करने की सलाह दी।

    यह भी पढ़ें- रामपुर में बरामद हुआ बदायूं से लूटा कैंटर ,पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा; कार से पीछा कर दिया था वारदात को अंजाम

    खबरें और भी