Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर में बरामद हुआ बदायूं से लूटा कैंटर ,पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा; कार से पीछा कर दिया था वारदात को अंजाम

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:57 AM (IST)

    बदायूं से लूटा गया आयशर कैंटर रामपुर में पुलिस और एसओजी ने बरामद कर लिया है। इस दौरान दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बदायूं से लूटा आयशर कैंटर रामपुर में बरामद।

    2. गंज कोतवाली पुलिस और एसओजी ने की कार्रवाई।

    3. दो बदमाश हसीन और हारून गिरफ्तार किए गए।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। बदायूं जिले से बदमाशों द्वारा लूटा आयशर कैंटर को गंज कोतवाली पुलिस और एसओजी ने बरामद कर लिया है। कैंटर के साथ दो बदमाशों को भी पकड़ा है। गंज कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि बदायूं जिले के थाना मूसाझाग क्षेत्र से गुरुवार की रात कैंटर लूटा गया है।

    बदमाशों की जीपीएस लोकेशन चौकी मंडी क्षेत्र में नगमा मैरिज हाल के पास की आ रही है। सूचना की जानकारी गंज कोतवाली पुलिस ने अधिकारियों को दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी और गंज पुलिस की संयुक्त टीम वहां पहुंची और कैंटर समेत दो बदमाशों को पकड़ लिया।

    अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि आयशर कैंटर लूटने वाले दोनों बदमाश में एक जिले के ही थाना भोट के तालकपुर गांव का हसीन है, जबकि दूसरा बदमाश जनपद इटावा के थाना वकेवर के अहेरीपुर का हारून है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गंगाएक्सप्रेस-वे पर बदायूं मे दातागंज व बिनाबर के बीच में कैंटर लूटा गया था।

    लूट की घटना में सात लोग शामिल थे। बदमाश स्विफ्ट कार तथा बोलेरो से कैंटर लूटने गए थे। स्विफ्ट कार में हसीन के साथ उसका बेटा आरिस था। बोलेरो में हारून के साथ उसके ही गांव के अन्नू, भूरे, मुकुल और गुड्डू थे। पकड़े गए दोनों बदमाश और गुड्डू लूटे कैंटर को लेकर रामपुर आ गए थे। कैंटर में मछली दाना लदा है, जिसे बदमाश बेचने की फिराक में थे। कैंटर बरामद होने की सूचना पर बदायूं पुलिस आ गई। कैंटर उनके सुपुर्द कर दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रामपुर में मीठी पूड़ी खाने से एक ही परिवार के 20 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती