विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: मंदबुद्धि किशोरी से नोएडा ले जाकर गैंगरेप, जबरन मांस खिलाने और धर्म परिवर्तन का आरोप

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:03 PM (IST)

रामपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। 10वीं की मानसिक रूप से अस्वस्थ छात्रा को बहला-फुसलाकर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक इमेज

प्रतीकात्मक इमेज

HighLights

  1. 25 अक्टूबर को दर्ज की प्राथमिकी, मामला दबाने में जुटी रही पुलिस

जागरण संवाददाता, रामपुर। स्वार क्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, धमकाकर अदालत में बयान दिलवाने और बाद में नोएडा ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है।

पीड़िता की बहन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायत में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, जबरन मांस खिलाने, मारपीट करने और अश्लील वीडियो बनाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। आरोप है कि किशोरी जब कक्षा दस में पढ़ती थी, तब छत से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लग गई थी।

इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो गई और वह अपने भले-बुरे का सही निर्णय लेने में असमर्थ हो गई। इसी का फायदा उठाकर स्वार के ही रहने वाला एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

इस दौरान घर से करीब तीन तोले सोने के जेवर और 20 हजार रुपये भी घर से समेट ले गया। आरोपित और उसके स्वजन ने युवती को धमकाया तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देकर अदालत में आरोपित के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया। पीड़िता डर गई।

इसके बाद उसे नोयडा ले जाकर अपने तीन अन्य साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की प्राथमिकी 25 अक्टूबर को दर्ज की गई है। पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में जुटी रही।

यह भी पढ़ें- रामपुर में पुलिस एनकाउंटर का खौफ, जमानत तुड़वाकर जेल जा रहे गो तस्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।