विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में कोसी पुल से पनवड़िया तक बसों की नो-एंट्री, रक्षाबंधन पर बसों का किया रूट डायवर्जन

Published: Thu, 27 Aug 2026 04:46 PM (IST)

रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रामपुर डिपो 85 बसें चलाएगा। यातायात सुचारु रखने के लिए दिल्ली-लखनऊ ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 85 बसें चलेंगी।

  2. दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यातायात दबाव कम करने को रूट डायवर्जन।

  3. बसें कोसी पुल से शहजादनगर बाईपास होकर वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगी।

जागरण संवाददाता, रामपुर। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। रामपुर डिपो की करीब 85 बसें यात्रियों की सुविधा के लिए सड़कों पर दौड़ेंगी। इसी तरह दूसरे डिपों की बसें भी यहां से होकर गुजरेंगी।

इससे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया जा सकता है। इसे लेकर पुलिस सतर्क है। रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत कोसी पुल से पनवड़िया तक बसों का संचालन बंद रखा जाएगा। इस मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने के लिए बसों को वैकल्पिक रास्ते से गुजारा जाएगा।

शहजादनगर बाईपास होकर जाएंगी बसें

दिल्ली और लखनऊ की ओर जाने वाली बसें कोसी पुल से शहजादनगर बाईपास होकर जाएंगी। इसी तरह दिल्ली की आरे वाली रामपुर डिपो की बसों को भी शहजादनगर जीरो प्वाइंट से बाइपास होते हुए भेजा जाएगा।

इससे हाईवे पर बसों की भीड़ को नियंत्रित करने और जाम की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी।
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग बहनों के घर पहुंचने के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे में रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है।

रामपुर डिपो की 85 बसों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही यात्रियों की भीड़ वाले प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने की भी व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बलिया : सरयू का बढ़ा जलस्तर, बस्तियों में घुसा पानी; तटवर्ती गांवों में फिर बढ़ा मड़राया का खतरा

यातायात प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर कोसी पुल से पनवड़िया तक हाईवे पर बसों का संचालन नहीं करने दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।