Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल से होंडा सिटी में आ रही थी अफीम, लखनऊ ATS ने रामपुर में घेराबंदी कर मेरठ के 3 तस्करों को दबोचा

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 10:05 PM (IST)

    लखनऊ एटीएस ने रामपुर में नैनीताल हाईवे पर होंडा सिटी कार से 1.36 किलोग्राम अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। ये तीनों मेरठ के निवासी हैं और ने ...और पढ़ें

    पुल‍िस की ग‍िरफ्त में तस्‍करी के आरोप‍ित

    पुल‍िस की ग‍िरफ्त में तस्‍करी के आरोप‍ित

    HighLights

    1. नैनीताल हाईवे पर भोट थाना क्षेत्र में एटीएस ने किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, रामपुर। लखनऊ एटीएस की टीम ने 1.36 किलोग्राम अफीम के साथ मेरठ के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों नेपाल से होंडा सिटी कार के जरिए अफीम की तस्करी कर रहे थे। एटीएस ने तीनों को नैनीताल हाईवे पर थाना भोट क्षेत्र में गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ भोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    एसटीएफ लखनऊ को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इस संबंध में एसटीएफ लखनऊ के अपर पुलिस अधीक्षक सत्यसेन यादव के नेतृत्व में विभिन्न टीमें अलग-अलग जिलों में इनकी धरपकड़ के लिए लगाई गई थीं।

    इनकी एक टीम रामपुर में सक्रिय थी। टीम में निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव, मुख्य आरक्षी प्रभात कुमार और चालक सुरेश क्षेत्र में सक्रिय थे। इसी दौरान सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य होंडा सिटी कार में मादक पदार्थ छिपाकर ले जा रहे हैं। टीम इनकी धरकपड़ में लग गई।

    भोट थाना क्षेत्र में मिलक बिचौला के पास कोयला गांव पर टीम ने होंडा सिटी को रोक लिया। कार में मेरठ के थाना किठौर के ग्राम झीडियो निवासी हातम सिंह, कन्हैया नागर और थाना किठौर के ही मुहल्ला इस्लामाबाद के शमीम थे। उनकी कार में टीम को 1.36 किलोग्राम अफीम मिली। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उनका संगठित गिरोह है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता है।

    खबरें और भी

    तस्करी में प्रयुक्त वाहन हातम ने अपने भतीजे महीपाल के नाम से खरीदा था। तीनों यह अफीम नेपाल देश के महेंद्र नगर क्षेत्र निवासी श्याम नाम के व्यक्ति से 80 हजार रुपये में खरीदकर लाए थे। इसे मेरठ, दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में महंगे दामों पर फुटकर में बेचते। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व अन्य धाराओं में भोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


    यह भी पढ़ें- रामपुर का 'माटखेड़ा' फिर सुर्खियों में: पंजाब से पकड़ा गया किशोर, दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई ने उड़ाए होश