Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर: 10वीं में कनिष्का और 12वीं में सेजल आर्या बनीं डिस्ट्रिक्ट टॉपर, सूची में छात्राओं ने मारी बाजी

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 09:35 PM (IST)

    यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें रामपुर जिले में लड़कियों का दबदबा रहा। कनिष्का गंगवार ने 10वीं में और सेजल आर्या ने 12वी ...और पढ़ें

    कनिष्का गंगवार और सेजल आर्या

    कनिष्का गंगवार और सेजल आर्या

    संवाद सहयोगी, रामपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में मिलक के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा कनिष्का गंगवार ने धमाल मचा दिया। छात्रा ने 93.61 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टाप किया है। जबकि, इंटर की परीक्षा में श्यामा देवी इंटर कालेज रास डांडिया की छात्रा सेजल आर्य ने 90.20 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टाप किया है। हालांकि, हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में कोई भी विद्यार्थी प्रदेश की टाप टेन सूची में स्थान नहीं बना पाया।

    यूपी बोर्ड ने गुरूवार की शाम दसवीं और 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। घोषित किए गए किए गए परिणामों के अनुसार जिले की टाप टेन सूची में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला। बुधवार को यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित करने की घोषणा की थी।

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: High School के आंकड़े - रामपुर

    श्रेणी (Category) छात्र (Boys) छात्राएं (Girls) कुल (Total)
    पंजीकृत (Registered) 12,834 12,683 25,517
    परीक्षा में शामिल (Appeared) 11,772 12,111 23,883
    उत्तीर्ण (Passed) 10,003 - -

    परीक्षा परिणाम घोषित होने को लेकर छात्र छात्राओं में सुबह से उत्सुकता थी। अधिकांश छात्र छात्राओं ने सुबह उठकर धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना की। पैर छूकर मां बाप के का आशीर्वाद लिया। शहर में जहां छात्र छात्राएं अपने मोबाइल फोन पर परीक्षा परिणाम देखने के लिए इंतजार करते रहे।

    वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में छात्र छात्राओं की भीड़ साइबर कैफों पर लग गई। तमाम छात्र छात्राएं अपने स्कूलों में पहुंच गए। शाम चार बजे जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, छात्र छात्राएं और अभिभावक परिणाम देखने के लिए उमड़ पड़े। जिससे माध्यमिक शिक्षा परिषद की बेवसाइट धीमी पड़ गई। काफी देर पर नेटवर्क व्यस्त रहने के कारण छात्र छात्राएं परीक्षा परिणाम नहीं देख पाए।

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: Intermediate के आंकड़े - रामपुर

    विवरण (Description) छात्र (Boys) छात्राएं (Girls) कुल (Total)
    पंजीकृत परीक्षार्थी (Registered) 10,701 10,540 21,241
    परीक्षा में शामिल (Appeared) 10,217 10,355 20,572
    उत्तीर्ण छात्र (Passed) 9,294

    साइट पर लोड कम होने के बाद परीक्षा परिणाम देख सके। परिणाम देखते ही कोई खुशी से उछल उठता तो काेई परीक्षा परिणाम प्रतिकूल होने के कारण मायूस हो जाता। देर शाम तक एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों व उनके परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

    यह भी पढ़ें- बरेली की बेटियों का धमाल! UP बोर्ड रिजल्ट में नंदिनी और सुरभि ने गाड़े सफलता के झंडे, प्रदेश में पाई दूसरी और तीसरी रैंक

    खबरें और भी