Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली की बेटियों का धमाल! UP बोर्ड रिजल्ट में नंदिनी और सुरभि ने गाड़े सफलता के झंडे, प्रदेश में पाई दूसरी और तीसरी रैंक

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 05:15 PM (IST)

    नंदिनी गुप्ता और सुरभि यादव ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त कर बरेली का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलत ...और पढ़ें

    नंदनी गुप्ता और सुरभि यादव

    नंदनी गुप्ता और सुरभि यादव

    HighLights

    1. दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर प्रबंधन ने जताई खुशी

    जागरण संवाददाता, बरेली। जिले की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश में बरेली का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परिणामों में नंदिनी गुप्ता और सुरभि यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

    नंदिनी गुप्ता ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सुरभि यादव ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राएं सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेड़ा की छात्राएं हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय लोग छात्राओं की इस सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे।

    बरेली क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के सचिव मने अली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जिले के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन नंदिनी और सुरभि की उपलब्धि विशेष रूप से सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

    विद्यालय प्रबंधन ने भी दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉपर सूची में अपना स्थान बनाया है।

    खबरें और भी

    इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बरेली की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह दिखा दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास सच्चे हों, तो सफलता निश्चित रूप से हासिल होती है।


    यह भी पढ़ें- UP Board Toppers List 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने किया टॉप, टॉपर्स स्टूडेंट्स को मिलेगा 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार


    यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, टॉप-10 से बाहर हुआ नोएडा