Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं ज़िंदा हूँ!'... पति का डेथ सर्टिफिकेट मांगने पहुंची महिला को सचिव ने थमा दिया उसी का 'मृत्यु प्रमाण पत्र'

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 08:03 PM (IST)

    शाहबाद के रवानी पट्टी ऊदा गांव में एक महिला को अपने मृत पति के बजाय खुद का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस गं ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट, बीडीओ ने पंचायत सचिव से तलब किया स्पष्टीकरण

    संवाद सहयोगी, शाहबाद (रामपुर)। गांव रवानी पट्टी ऊदा की शरीफन ने 25 अगस्त 2025 में पति मेहंदी हसन की मौत के बाद 23 सितंबर 2025 में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया, जो गुम हो गया। महिला ने पति का दोबारा मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया तो ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप गौतम ने महिला के नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

    महिला की शिकायत के बाद मामले की जांच हुई तो ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप गौतम को बीडीओ ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट मांगी है।

    रवानी पट्टी ऊदा शरीफन ने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। काफी इंतजार और अधिकारियों के यहां चक्कर काटने के बाद सचिव ने उसे प्रमाण पत्र सौंपा। लेकिन प्रमाण पत्र देखते ही शरीफन और उसके स्वजन के होश उड़ गए।

    इसमें पति के नाम की जगह शरीफन का नाम दर्शा दिया गया। यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। डीएम के आदेश पर एसडीएम आदेश कुमार ने बीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान से रिपोर्ट तलब की।

    बीडीओ धीरेंद्र पाल सिंह चौहान ने बताया कि जीवित महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना गंभीर चूक है। सचिव ही पूरी ग्राम पंचायत का निबंधक होता है। वही प्रमाण पत्र जारी करता है।

    औपचारिकताओं के तहत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है, लेकिन उन पर कार्रवाई लगभग तय है। हालांकि हम सिर्फ डीपीआरओ को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे।

    वहीं ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप गौतम ने बताया कि महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र सितंबर 2025 में जारी कर दिया गया था, जो महिला से गुम हो गया। दूसरा प्रमाण पत्र जारी हुआ, उसमें मानवीय भूल हुई।

    मगर, इसे सुधारा जा चुका है, पहले ही इसे निरस्त कर दिया गया था, लेकिन उस पर तिथि नहीं दिखाई दे रही है। अब अनुचित दबाव बनाने के लिए इस मामले को तूल दिया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'प्रधान तो बने, पर अधिकार छीने!' रामपुर के गांवों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, हैंडपंप भी खराब, चरमराईं जनसुविधाएं

    खबरें और भी