UP PCS 2024: बेटियों ने मान बढ़ाया, रामपुर की अंशिका बनीं तहसीलदार, स्वाति का बीडीओ पद पर चयन
यूपीपीएससी पीसीएस-2024 परीक्षा में रामपुर की अंशिका ने दूसरे प्रयास में तहसीलदार पद पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। संभल की स्वाति खंड विकास अधिकारी (बीड ...और पढ़ें

रामपुर की अंशिका और संभल की स्वाति
जागरण संवाददाता, रामपुर। दूसरे प्रयास में अंशिका ने यूपीपीएससी की पीसीएस-2024 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। चयनित तहसीलदारों की सूची में वह तीसरे पायदान पर रहीं। मूलत: सैफनी के रहने वाले विष्णु शर्मा शहर की ज्वाला नगर कालोनी में रहते हैं।
मिलक तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात विष्णु शर्मा की बेटी अंशिका ने इंटर की पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल से की है। इसके बाद वर्ष 2021 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कालेज से उन्होंने जीव विज्ञान से स्नातक किया। फिर उन्होंने दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी।
पहले प्रयास में वह नाकाम रहीं। दूसरे प्रयास के बीच सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम में अंशिका तहसीलदार के पद पर चयनित हो गई हैं।
इसके अलावा सैदनगर ब्लाक के दलेल नगर गांव के रहने वाले राहुल कुमार सैनी 128वीं रैंक के साथ नायब तहसीलदार व मुहल्ला रोशनबाग रामपुर की निवासी नेहा सागर 183वीं रैंक पाकर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुई हैं। सफल अभ्यर्थियों का रिजल्ट देखकर उनके स्वजन गदगद हैं।
संभल के जिला विकास अधिकारी की पुत्री स्वाति बनीं बीडीओ
संभल : जिला विकास अधिकारी राम आशीष की पुत्री कु. स्वाति का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस)-2024 में चयन हुआ। स्वाति ने पीसीएस -2024 का खंड विकास अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।
खबरें और भी
जिला विकास अधिकारी जनपद मऊ के विकास खण्ड दोहरी घाट के ग्राम विशुनपुरा के रहने वाले हैं। उनकी बेटी स्वाति द्वारा लखनऊ विश्विद्यालय से संबद्ध नेशनल पीजी कालेज लखनऊ से स्नातक किया है।
यह भी पढ़ें- यूपी पीसीएस-2024 में अपने पहले ही प्रयास में दूसरे स्थान रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी, सेल्फ स्टडी से रहीं सफल