Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: रामपुर में कड़ाके की ठंड, कक्षा 8 तक के स्कूलों की छुट्टी

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 10:18 AM (IST)

    रामपुर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता शून्य हो गई और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के कारण कक्षा ...और पढ़ें

    रामपुर में कोहरे के चलते लाइट जलाकर गुजरती स्कूल बस।

    रामपुर में कोहरे के चलते लाइट जलाकर गुजरती स्कूल बस।

    HighLights

    1. रामपुर में सोमवार को घना कोहरा, दृश्यता शून्य।

    2. न्यूनतम तापमान पाँच डिग्री, कक्षा आठ तक स्कूल बंद।

    3. ट्रेनें लेट, अगले दिनों भी ठंड जारी रहने का अनुमान।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। सोमवार को भी रामपुर में सुबह कोहरा छाया है। दृश्यता शून्य है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके चलते गलन बरकरार है। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर गुज़र रहे हैं। ट्रेन भी लेट-लतीफ चल रही हैं, इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    कक्षा आठ तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। कक्षा नौ से बारहवीं तक के स्कूल आज से खुल जाएँगे।

    पांच डिग्री तापमान

    शाम को ठंड भी बढ़ गई। रविवार को भी न्यूतम तापमान पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया मगर ठंड के तीखे अभी बरकरार है। दिसंबर के साथ जनवरी के शुरुआत दिन कडाके की ठंड में ही व्यतीत हो रहे थे। कई-कई दिन के अंतराल पर दो से तीन घंटे ही धूप चमक पा रही है। हालांकि शनिवार व रविवार को पूरे दिन धूप रहने से कुछ राहत रही मगर ठंडी हवा के साथ ही सुबह -शाम व रात में घना कोहरा छाने से ठंड अधिक पड़ रही है। शुक्रवार को तो सबसे अधिक ठंड महसूस हुई थी। पहली बार मौसम का पारा न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

    तापमान चार डिग्री जाने का अनुमान

    सोमवार व मंगलवार को मौसम का न्यूनतम पारा चार डिग्री पर रहने का अनुमान है। ऐसे में सर्दी फिर बढ़ सकती है। मौसम विभाग भी सोमवार से आरंभ होने वाले सप्ताह में कड़ाके की ही ठंड रहने के संकेत दे रहा है।

    यह भी पढ़ें- Weather Update: आगरा में मौसम का मिजाज बदलेगा, सोमवार से फिर बढ़ेगी ठंड और गलन


    खबरें और भी