Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर शहर में बनेंगी चार सड़कें, लोगों को मि‍लेगी राहत; महापौर ने किया कार्य का शुभारंभ

    By Sanju Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 25 Jun 2026 06:25 AM (IST)

    Saharanpur News : सहारनपुर नगर में 55 लाख रुपये की लागत से चार महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने इसका शुभारंभ ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. नगर निगम द्वारा निर्मित इन सड़कों पर आएगी 55 लाख की लागत।

    2. महापौर डॉ. अजय कुमार ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। नगर निगम के वार्ड एक के शांति नगर क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य होने से लोगों को राहत मिल सकेगी।
    महापौर डा. अजय कुमार ने बुधवार को का पूजा अर्चना के साथ सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नगर निगम द्वारा निर्मित इन चार सड़कों पर लगभग 55 लाख रुपये की लागत आएगी।

    महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वार्ड एक में विकास कार्यों की यह शुरुआत क्षेत्र में विकास की बहार साबित होगी।

    उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य लगातार कराए जाएंगे। उपसभापति मयंक गर्ग ने कहा कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम शहर में विकास कार्यों को नई गति दे रहा है।

    इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद नूतन तोमर, पार्षद प्रतिनिधि परविंदर तोमर व नीरज दिवाकर आदि मौजू रहे।

    भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग

    सहारनपुर : तहसील सदर के ग्राम नोजली, कुराली के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गांव में चल रहे भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना था कि वह छोटे किसान है तथा खेती पर ही निर्भर है। अधिकांश लोगो ने अधिग्रहित की जाने वाली भूमि पर रहने के लिए अपने मकान भी बना रखे है।

    उन्होंने कहा कि इस भूमि के अलावा उनके पास कोई अन्य नहीं है, ऐसे में यदि भूमि अधिग्रहण किया जाता है तो उनके परिवारों के समक्ष भूखों मरने तथा सभी बेरोजगार होने के अलावा कोई साधन नहीं बचेगा। यही नहीं इनकी आने वाली नस्लें भी बेरोजगार एवं बरबाद हो जायेगी।

    उन्होंने जिलाधिकारी से जमीन अधिग्रहण होने पर रोक लगाने की मांग की। मांग करने वालों में नन्द किशोर, रीमा गाबा, सुनीता, प्रेम कुमार, राजकुमार, प्रदीप कुमार यशवीर सिंह आदि शामिल है।

    खबरें और भी