Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे से दूर रहें, बेवजह यात्रा न करें', दारुल उलूम की मदरसा छात्रों को सलाह

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:11 PM (IST)

    दारुल उलूम देवबंद ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मदरसा छात्रों को अनावश्यक यात्रा न करने और बाजारों व हाईवे से दूर रहने की हिदायत दी है। ...और पढ़ें

    दारुल उलूम ने दी मदरसा छात्रों को सलाह।

    दारुल उलूम ने दी मदरसा छात्रों को सलाह।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम देवबंद ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मदरसा छात्रों को अनावश्यक यात्रा न करने की हिदायत दी है।

    साथ ही बाजार, हाइवे और उन स्थानों पर जाने पर रोक लगाई है, जहां से कांवड़ियों का आना जाना रहता है। प्रबंधन ने छात्रों से आदेशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

    दारुल उलूम देवबंद के छात्रावास प्रभारी अशरफ अब्बास ने जारी आदेश में कहा कि छात्र कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें। बाजार, स्टेट हाइवे और तमाम उन स्थानों पर जाने से बचें, जहां से कांवडिय़ों का गुजरना होता है। इतना ही नहीं अनावश्यक यात्रा से भी बचें।

    बहुत ही ज्यादा जरूरत पड़ने पर यात्रा करें और केवल ट्रेन के रिजर्व कोच में ही सफर करें। इसके अलावा दारुल उलूम प्रबंधन ने छात्रों को हमेशा दारुल उलूम द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र अपने पास रखने की सख्त हिदायत दी।

    कहा कि सूर्यास्त के बाद किसी भी छात्र को बिना पहचान पत्र दिखाए परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को मल्टीमीडिया मोबाइल का प्रयोग करते हुए पकड़े जाने पर संस्था से निष्कासन की चेतावनी भी दी गई है।

    कहा कि छात्र शिक्षा हासिल करने के लिए अपना घर परिवार छोडक़र यहां आए हैं, इसलिए वह पढ़ाई पर ही ध्यान केंद्रित रखें और अपने धार्मिक कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह गंभीर रहें।

    यह भी पढ़ें- दारुल उलूम देवबंद में सूर्यास्त के बाद बाहर के लोगों की नो एंट्री, प्रबंधतंत्र ने इसका कारण भी बताया

    खबरें और भी