सहारनपुर रेलवे यार्ड में मिला अज्ञात सड़ा-गला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में न्यू मक्खन कॉलोनी के पास पुराने रेलवे यार्ड में एक अज्ञात, सड़ा-गला शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फील्ड ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सहारनपुर रेलवे यार्ड में मिला अज्ञात, सड़ा-गला शव।
शव की अत्यधिक खराब स्थिति के कारण पहचान मुश्किल।
पुलिस गुमशुदगी मामलों और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में स्थित न्यू मक्खन कॉलोनी के पास पुराने रेलवे यार्ड में देर रात एक अज्ञात शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया। टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए।
जांच में सामने आया है कि शव काफी पुराना है और उसकी स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। शव के सड़-गल जाने के कारण मृतक की पहचान कर पाना फिलहाल संभव नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि शव की स्थिति को देखते हुए यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना हो सकता है।
मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस आसपास के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की पड़ताल कर रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके। इसके अलावा, आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे किसी प्रकार का सुराग मिल सके।
यह भी पढ़ें- इमरजेंसी के दौरान PA सिस्टम पर महिला के लाल रंग का पुश बटन दबाते ही मिलेगी हेल्प, सहारनपुर शहर में की गई व्यवस्था
पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। सीओ सिटी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।