Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के पुल में आईं दरारें, NHAI की टीम ने की जांच

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 04:30 AM (IST)

    दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का करोड़ों की लागत से बना पुल पहली बरसात में ही टपकने लगा, जिसके बाद एनएचएआई की टीम ने जांच की। ...और पढ़ें

    पुल के स्लैब में आई दरारें और पुल की दरारें भरते मैकेनिक

    पुल के स्लैब में आई दरारें और पुल की दरारें भरते मैकेनिक

    HighLights

    1. दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का पुल पहली बरसात में टपका।

    2. एनएचएआई टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, फटकार लगाई।

    3. तकनीकी टीम ने दरारों को बंद किया, पाइप बंद होने का दावा।

    संवाद सूत्र, सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में करोड़ों की लागत से बना पुल पहली ही बरसात में टपकने लगा। बरसात का पानी गाटर्स के बीच पड़ी स्लैब को चीरता हुआ टपक गया। सूचना पर दिल्ली से आई एनएचएआई की टीम ने पहुंचकर जांच की। टीम ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों फटकार भी लगाई।

    दिल्ली से देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर लगभग 12 हजार करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। कुछ दिन पहले कारीडोर का एक हिस्सा पहली ही बरसात में धंस गया था और कई स्थानों पर किनारे बह गए थे।

    बाद में तत्परता से मरम्मत कराई गई। कॉरिडोर पर बडगांव में गंगोह-करनाल व देवबंद-हरिद्वार मार्ग पर इंटरचेंज मिला है। दो दिन पहले हुई बरसात के कारण कॉरिडोर के पुल की पूर्वी लेन के गार्डर नंबर तीन व चार के बीच पड़े स्लैब में दरारें आ गई थी और इन दरारों से बरसात का पानी टपकने लगा।

    यह भी पढ़ें- दोस्ती पर भारी पड़ी दुश्मनी: सहारनपुर में पुरानी रंजिश नहीं भूले दोस्त, सरियों से पीटकर युवक को माैत के घाट उतारा

    पानी टपकने की सूचना पर दिल्ली से आई टीम ने निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई। गुरुवार को तकनीकी टीम के मैकेनिक मौके पर पहुंचे और हाइड्रा की सहायता से दरारों को बंद किया गया। कर्मचारियों ने बताया कि बरसाती पानी का पाइप बंद हो गया था जिसके कारण समस्या पैदा हुई।

    खबरें और भी


    यह दरारें नहीं है। बरसात में कहीं-कहीं मोशचर आ जाता है, इसकी कोटिंग कराकर इसमें कैमिकल कराया जा रहा है।

                                                                                    शिवमोहन सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर