Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्ती पर भारी पड़ी दुश्मनी: सहारनपुर में पुरानी रंजिश नहीं भूले दोस्त, सरियों से पीटकर युवक को माैत के घाट उतारा

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 03:10 PM (IST)

    Saharanpur News: सहारनपुर के देवबंद में तीन दोस्तों ने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथी की सरियों से पीटकर हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने ...और पढ़ें

    सहारनपुर में युवक की हत्या के बाद विलाप करते स्वजन, शिवा का फाइल फोटो।

    सहारनपुर में युवक की हत्या के बाद विलाप करते स्वजन, शिवा का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर शव रख लगाया जाम, पुलिस पर फेंके पत्थर

    2. पिता ने तीन पर दर्ज कराया मुकदमा, एक गिरफ्तार आरोपित ने किया राजफाश

    संवाद सूत्र, देवबंद (सहारनपुर)।  रंजिश के चलते तीन युवकों ने सरियों से पीटकर अपने साथी की हत्या कर दी। शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से गुस्साए मृतक के स्वजन व अन्य लोगों ने मंगलवार सुबह कस्बे में फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर हंगामा भी किया।

    पोस्टमार्टम के बाद शव के कस्बे में पहुंचने पर लोगों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर शव रखकर दो घंटे तक जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया, वहीं आक्रोशित लोगों ने पुलिस की ओर पत्थर भी फेंके। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लाठीचार्ज में एक महिला का पैर भी फट गया।

    गांधी कालोनी निवासी जयप्रकाश ने सोमवार शाम पुलिस को सूचना दी थी कि उनका 19 वर्षीय पुत्र शिवा तीन युवकों के साथ घर से गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया। साथ ही जयप्रकाश ने मुहल्ले के ही तेजस का नाम लिया था। पुलिस ने तेजस को पकड़कर पूछताछ की, तो आरोपित ने शिवा की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

    उसकी निशानदेही पर रात करीब 11 बजे पुलिस शिक्षक नगर के पीछे स्थित एक खेत में पहुंची और शिवा का शव बरामद किया। एसएसपी अभिनंदन, एसपी देहात मयंक पाठक भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने रात में शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। जयप्रकाश की तहरीर पर रात में ही आरोपित तेजस, आदि निवासी गांव जड़ौदा जट व सूर्यांश निवासी शास्त्री चौक देवबंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

    खबरें और भी

    आरोपित तेजस को रात में पुलिस ने पकड़ लिया था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे शिवा के स्वजन व क्षेत्रवासियों ने फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। फरार दो आरोपितों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार शिवा के सिर में काफी चोट मिली है। जिस कारण उसकी मौत की पुष्टि हुई है।

    यह भी पढ़ें- UP की नहर में नहाने की जगह नए स्मार्टफोन निकालने को कूदे लोग; बहते 'पैकेट बंद' मोबाइल देख मची अफरातफरी

    पोस्टमार्टम के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे शव जब कस्बे में पहुंचा तो स्वजन व क्षेत्रवासियों ने हाईवे पर जड़ौदा पांडा की तरफ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम लगने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस को यहां लाठी चार्ज कर लोगों को तितर-बितर करना पड़ा, जिसमें एक महिला का पैर भी फट गया और वह घायल हो गई। मृतक शिवा हलवाई का काम करता था।

    इन्होंने कहा...

    आरोपितों की मृतक के साथ पहले दोस्ती थी। करीब छह महीने पहले किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद फिर से दोस्ती हो गई। मगर उनके बीच सब अच्छा नहीं चल रहा था। जिस कारण तेजस ने अपने दो अन्य आरोपित साथियों के साथ मिलकर शिवा की हत्या कर दी। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।
    -अभिनंदन, एसएसपी