देवबंद में हाई अलर्ट: पुलिस बल तैनात, पूर्व विधायक माविया अली को ढूंढने पहुंची पुलिस
सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद देवबंद में हाई अलर्ट रहा, पुलिस ने पूर्व विधायक माविया अली को हाउस अरेस्ट ...और पढ़ें

दारुल उलूम क्षेत्र बना छावनी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल।
HighLights
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद देवबंद में हाई अलर्ट
पूर्व विधायक माविया अली को हाउस अरेस्ट करने पहुंची पुलिस
दारुल उलूम क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात, खुफिया सक्रिय
संवाद सहयोगी, देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए जाने के चलते किसी अनहोनी की आशंका के चलते शनिवार को देवबंद भी हाई अलर्ट रहा। पूर्व विधायक माविया अली को भी पुलिस हाउस अरेस्ट करने पहुंची, लेकिन वह नहीं मिले।
शनिवार को दिन भर दारुल उलूम क्षेत्र में पुलिस के बूटों की ठक ठक सुनाई दी। खानकाह पुलिस चौकी पर अधिकारी डेरा जमाए रहे।
दारुल उलूम क्षेत्र बना छावनी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल
खुफिया विभाग भी पल पल की जानकारी जुटाने में लगा रहा। दारुल उलूम के मुख्य चौराहा समेत प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। खासतौर पर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस की खासी चौकसी रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस दिनभर हाई अलर्ट पर रही।
पूर्व विधायक माविया को हाउस अरेस्ट करने पहुंची पुलिस, नहीं मिले
तड़के भारी संख्या में पुलिस पूर्व विधायक माविया अली को हाउस अरेस्ट करने के लिए उनके मुहल्ला दीवान स्थित आवास पर जा पहुंची और दोनों तरफ से उनके आवास को घेराव कर दिया। घर में मौजूद महिलाओं द्वारा माविया अली के घर में न होने की बात कहने पर पुलिस ने उनके घर के बाहर ही डेरा डाल दिया।
दिन भर पूर्व विधायक के घर के बाहर पुलिस डटी रही। अन्य मुस्लिम नेताओं पर भी पुलिस नजर बनाए रही। वहीं, पुलिस की भारी मौजूदगी को देख नगर में दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर: जिला जज के फैसले के बाद बड़ा एक्शन, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
यह भी पढ़ें- 'अवैध बताकर कार्रवाई करना ठीक नहीं'; सहारनपुर में मस्जिद ढहाए जाने पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया
