Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नकुड़ की दीया सैनी ने मंडल स्तरीय एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय स्तर पर चयन

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 06:18 PM (IST)

    देव ऋषि इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा दीया सैनी ने मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीते। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. दीया सैनी ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

    2. लंबी कूद में भी दीया ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण जीता।

    3. सीबीएसई नेशनल गेम्स के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुईं।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। देव ऋषि इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा दीया सैनी ने मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ व लम्बी कूद में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

    मेरठ के मवाना में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा दीया को शानदार प्रदर्शन के कारण गर्ल्स अंडर-19 वर्ग की बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। दीया का चयन सीबीएसई नेशनल गेम्स में राष्ट्रीय स्तर पर पटियाला के लिए के लिए किया गया।

    चेयरमैन डाक्टर सुभाष चौधरी ने कहा कि यह दीया की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। डायरेक्टर मयंक चौधरी, प्रधानाचार्य महक सिंह, खेल शिक्षक अरविंद कुमार ने दीया को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    हीरा सिंह विष्ट के निधन पर शोक जताया

    छुटमलपुर: उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीन बार विधायक रहे हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मुजतबा मलिक ने उनके निधन को प्रदेश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    हीरा सिंह बिष्ट उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने एनडी तिवारी सरकार में परिवहन, श्रम और तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी।

    युवती को बहलाकर ले जाने का आरोप

    छुटमलपुर: मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने मुजफ्फरी के एक युवक पर अपनी 20 वर्षीय भतीजी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    शोरूम से बिजली तार चोरी

    छुटमलपुर: कमेशपुर बिजली घर के निकट बुड्ढा खेड़ा निवासी पंकज राणा के निर्माणाधीन शोरूम से चोर बिजली के तार चोरी कर ले गए। पंकज राणा के अनुसार शोरूम में बिजली फिटिंग के लिए तार रखे थे।जिन्हें शटर उखाड़ कर रात्रि में किसी समय चोरी कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

     

    खबरें और भी