Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में कुत्तों का आतंक बरकरार, जिला अस्पताल में 150 से अधिक लोग रोजाना लगवाने पहुंच रहे एंटी रेबीज वेक्सीन

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 06:22 PM (IST)

    सहारनपुर जनपद में कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है खासकर गंगोह में जहाँ कई लोग घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ रह ...और पढ़ें

    कुत्तों का आतंक बरकरार, खूंखार और बीमार कुत्तों शल्टर होम में रखेगा निगम
    कुत्तों का आतंक बरकरार, खूंखार और बीमार कुत्तों शल्टर होम में रखेगा निगम

    HighLights

    1. गंगोह में कुत्तों के काटने से 20 लोग घायल |
    2. जिला अस्पताल में बढ़ी एंटी रेबीज वैक्सीन की मांग |
    3. नगर निगम बनाएगा कुत्तों के लिए आश्रय घर |

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जनपद में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगोह में दो बालक समेत 20 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया था। शहर में भी कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। जिलास्पताल में रोजाना 150 से अधिक लोग एंटी रेबीज वेक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे है।

    दैनिक जागरण ने कुत्तों के आतंक पर लगातार समाचार प्रकाशित किए। जिसके बाद अधिकारियों ने कुत्तों से आतंक से निदान के लिए योजना बनाकर काम शुरू कर दिया। शहर में खूंखार, बीमार और घायल कुत्तों को शल्टर होम में रखा जाएगा। शल्टर होम के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही शल्टर होम का निर्माण होगा।

    गंगोह थानाक्षेत्र में कुत्तों ने दो बालक समेत 20 लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया था। इसके अलावा शहर में भी कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। गली-मुहल्लों में खूंखार कुत्ते लोगों को काटकर घायल कर रहे है।

    जिला अस्पताल में रोजाना करीब 150 मरीज एंटी रेबीज वेक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे है। कुत्तों का आतंक शहरवासियों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। इस समस्या से निजात के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। ताकि शहर को एंटी रेबीज मुक्त बनाया जा सके। इसके लिए नगर निगम की सीमा में शल्टर होम बनाए जाएंगे।

    इन शल्टर होम में खूंखार कुत्ते के अलावा घायल और बीमार कुत्तों को रखा जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। ताकि कुत्तों को शल्टर होम में रखा जा सके। इसके अलावा 70 वार्डों के गली-मुहल्लों में जल्द ही कुत्तों के एंटी रेबीज वेक्सीन लगाने का अभियान चलाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर बूस्टर डोज भी दी जाएगी।

    खबरें और भी

    नगरपालिका में बने शल्टर होम

    कुत्तों का आतंक शहर के अलावा देहात क्षेत्र में भी अधिक है। देहात क्षेत्र में कई बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसे में कुत्तों के आतंक से निपटने के लिए नगर पालिका परिषद को भी पहल करनी होगी। वह भी अपने क्षेत्र में कुत्तों को रखने के लिए शल्टर हाउस बना सकते है। इसके अलावा एंटी रेबीज वेक्सीन अभियान भी चलाया जा सकता है। ताकि जनपद को रेबीज मुक्त बनाया जा सके।

    शहर को रेबीज मुक्त करने की पहल शुरू की जा रही है। अभियान चलाकर कुत्तों के एंटी रेबीज वेक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा कुत्तों के रखरखाव के लिए शल्टर होम भी बनाने पर विचार किया जा रहा है। -सिपू गिरी, नगरायुक्त।