Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आतंकी फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग पर लगाम लगाने के लिए 13 जगहों पर मारे छापे

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 11:04 PM (IST)

    प्रवर्तन निदेशालय ने आतंकी फंडिंग और अवैध घुसपैठ के मामले में उत्तर प्रदेश के 13 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसमें सहारनपुर का देवबंद भी शामिल है। यह ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. ईडी ने आतंकी फंडिंग और अवैध घुसपैठ मामले में छापेमारी की।

    2. सहारनपुर के देवबंद समेत 13 जगहों पर कार्रवाई जारी है।

    3. मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी पहचान पत्र गिरोहों की जांच हो रही।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। प्रवर्तन निदेशालय के लखनऊ जोनल आफिस ने गुरुवार को मनी लान्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत 13 जगहों पर छापेमारी की। इनमें सहारनपुर का कस्बा देवबंद भी शामिल है। यहां पर कार्रवाई पिछले कई घंटे से चल रही है।

    यह कार्रवाई आतंकी फंडिंग और अवैध घुसपैठ से जुड़े मामले में की गई है। मामला उत्तर प्रदेश एटीएस की एफआइआर पर आधारित है। बताया जा रहा है कि एक संगठित गिरोह रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने, उनके लिए फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनवाने और देश के अलग-अलग हिस्सों में बसाने का काम कर रहा था।

    शुरुआती जांच में कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और दूसरी संस्थाओं से जुड़ा संदिग्ध पैसों का नेटवर्क सामने आया है। आरोप है कि इन संस्थाओं को विदेश से बड़ी रकम मिली, जिसे कई बैंक खातों, फर्जी खातों और अलग-अलग लेनदेन के जरिए इधर-उधर भेजा गया।

    यह भी दावा है कि संदिग्ध लोगों तक पैसे पहुंचाने के लिए नकद निकासी और छोटी-छोटी रकम के कई ट्रांजेक्शन किए गए। इस मामले में ईडी की ओर से आगे की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी