Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saharanpur: डेढ़ हजार करोड़ रुपए की रजिस्ट्री घोटाले में ED की छापेमारी, मास्टर माइंड के आवास पर 12 घंटे कार्रवाई

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 11:39 AM (IST)

    Saharanpur News ईडी जब मास्टर माइंड स्व. केपी सिंह के घर पहुंची तो स्वजन से चाबी मांगी। स्वजन ने चाबी देने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद एक लुहार से ...और पढ़ें

    फर्जीवाड़ा के मास्टरमाइंड स्वर्गीय केपी सिंह के आवास के बाहर तैनात पुलिस कर्मी। जागरण
    फर्जीवाड़ा के मास्टरमाइंड स्वर्गीय केपी सिंह के आवास के बाहर तैनात पुलिस कर्मी। जागरण

    HighLights

    1. दो गाड़ियों में ईडी के अधिकारी पुलिस टीम पहुंची थी
    2. स्वजन ने ताला की चाबी नहीं दी

    संवाद सूत्र, जागरण नकुड़/सहारनपुर। डेढ़ वर्ष पहले देहरादून में करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपए की रजिस्ट्री घोटाले में ईडी ने घोटाले के मास्टर माइंड स्वर्गीय केपी सिंह के आवास पर बारह घंटे तक छापामारी की। देहरादून से दो गाड़ियों में ईडी के अधिकारी पुलिस टीम को लेकर शुक्रवार सुबह नकुड के मौहल्ला सर्वज्ञान निवासी स्वर्गीय केपी सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां पहले से ही केपी सिंह के माता-पिता मौजूद थे।

    ईडी टीम ने घर के दरवाजों पर लगे तालों को खोलने के लिए जब केपी सिंह के पिता बलबीर सिंह से कहा तो उन्होंने तालों की चाबी होने से इनकार किया। जिस पर ईडी की टीम ने नगर से ही एक लुहार को बुलाकर ताले तुड़वा दिए। टीम ने घर के कमरों को करीब साढ़े बारह घंटे तक खंगाला।

    शाम तक की टीम ने छानबीन

    इस दौरान पुलिस टीम घर के मुख्य गेट को बंद कर डटी रही। ईडी टीम साढ़े पांच बजे पुलिस टीम के पास देहरादून के लिए रवाना हो गई। ईडी टीम ने मीडिया से बात करने से मना कर दिया। गौरतलब है कि करीब डेढ़ साल पहले केपी सिंह ने देहरादून में फर्जीवाड़ा कर करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपए के प्लाट बेच दिए थे। जिसमें करीब बारह हजार स्क्वायर मीटर जमीन सरकारी चाय बागानों की भी बताई गई है।

    ये भी पढ़ेंः Badaun News: स्कूल में अधपके चावल अैर गंदगी देखकर भड़क गईं आईएएस अफसर, प्रधानाचार्य निलंबित

    ये भी पढ़ेंः UP News: बरेली में सड़क पर नमाज, पुलिस ने हटाया; आला हजरत के उर्स में शामिल होने आए थे युवक

    फर्जीवाड़ा में केपी सिंह देहरादून जेल गए थे। जहां से एक मामले में वह सहारनपुर जेल भेजा गया था। जहां जेल में उसकी मृत्यु हो गई थी। ईडी की छापामारी से एक बार फिर रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा चर्चा का विषय बन गया है।

    खबरें और भी