सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के वांछित गैंगस्टर की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल
कैराना थाने का वांछित गैंगस्टर नौमान सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मारा गया, जबकि उसका साथी सावेज घायल हो गया। ...और पढ़ें

दुर्घटना मे घायल मृतक गैंगस्टर नोमान का साथी सावेज
HighLights
कैराना का वांछित गैंगस्टर नौमान सड़क दुर्घटना में मृत।
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में हुआ यह हादसा।
तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से हुई मौत।
संवाद सहयोगी, सहारनपुर। शामली जिले के कैराना थाने के गैंगस्टर व पुलिस मुठभेड़ के वांछित नौमान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उसका एक साथी घायल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। दुर्घटना बुधवार सुबह गंगोह क्षेत्र के धलापडा-चकवाली मार्ग पर हुई।
28 वर्षीय नौमान पुत्र ज़ाहिद और 19 वर्षीय सावेज पुत्र इरफान निवासी ग्राम तीतरवाड़ा थाना कैराना जनपद शामली अपनी मोटरसाइकिल से गंगोह क्षेत्र में आ रहे थे। बताया गया है कि धलापड़ा-चकवाली मार्ग पर सामने से आई एक कार से बचने के चक्कर में तेज रफ्तार होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने घायलों को गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद नौमान को मृत घोषित कर दिया। सावेज को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।
सूचना मिलते ही मृतक व घायल के स्वजन भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। नौमान और सावेज दोनों पर ही कैराना थाने मे मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी इंद्रेश कुमार चौहान ने बताया कि कैराना थाने से जानकारी की गई तो पता चला कि नौमान कैराना थाने का गैंगस्टर व पुलिस मुठभेड़ के वांछित अभियुक्त था। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
हमजागढ़ से रिश्तेदारी में जा रहा था नौमान
सड़क दुर्घटना में मारे गए कैराना थाने के गैंगस्टर व पुलिस मुठभेड़ के वांछित अभियुक्त नोमान साथी सावेज के साथ अपनी रिश्तेदारी में गंगोह के हमजागढ़ में आया था। जानकारी मिली है कि वह पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा था।
खबरें और भी
बुधवार सुबह वह हमजागढ़ से वह अपनी रिश्तेदारी में ही बाढ़ीमाजरा जा रहा था। जहां तेज रफ्तार होने के कारण रास्ते मे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई जिससे नौमान की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- 30 रुपये के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू घाेंपकर हत्या, वारदात के बाद आरोपित फरार; सहारनपुर में सनसनी