Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इजरायल को हथियारों की आपूर्ति पर रोक लगाए भारत सरकार : महमूद मदनी

    By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 03:55 PM (IST)

    जमीयत उलमा ए हिंद प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए भारत सरकार से इजरायल को हथियारों की आपूर्ति तुरंत रोकने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एमनेस्टी में भारत से इजरायल को हथियार आपूर्ति का दावा।

    2. महमूद मदनी ने सरकार से आपूर्ति रोकने की मांग भी की।

    संवाद सहयोगी, देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा ए हिंद प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि एमनेस्टी इंटरनेशनल की हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अक्टूबर 2023 से नवंबर 2025 के बीच भारत से लाखों सैन्य हथियार और तोप के गोले इजरायल भेजे गए हैं। ऐसा करना बेहद चिंता का विषय है। सरकार को इस संबंध में स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।

    रविवार को जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि विश्व स्तर पर भारत की पहचान हमेशा न्याय, शांति और मानवता के पक्ष में खड़े रहने की रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस विषय पर पारदर्शिता के साथ अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

    उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि एमनेस्टी की रिपोर्ट के मुताबिक यदि ऐसा हो रहा है तो भारत सरकार द्वारा इजराइल को भेजे जाने वाली हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही इस संबंध में वास्तविक स्थिति देश के सामने रखी जाए। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा उसकी नैतिक शक्ति और मानवीय मूल्यों पर आधारित है, इसलिए सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए जो देश की नैतिक साख को मजबूत करें।