Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहानपुर में अस्पताल खोलने के नाम पर 39 लाख की ठगी, मेरठ नि‍वासी डॉक्‍टर कपल गिरफ्तार

    By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 21 Jul 2026 06:15 AM (IST)

    Saharanpur News: मिर्जापुर पुलिस ने अस्पताल खोलने के नाम पर 39.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक चिकित्सक दंपती को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. शिकायत के आधार पर थाना मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज।

    2. डॉक्‍टर पर पहले भी धोखाधड़ी का केस हुआ था दर्ज।

    संवाद सूत्र, मिर्जापुर (सहानपुर)। मिर्जापुर थाना पुलिस ने अस्पताल खोलने के नाम पर करीब 39.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में नामजद आरोपित चिकित्सक दंपत को गिरफ्तार कर लिया है। 

    पुलिस के अनुसार हरियाणा के यमुनानगर जनपद के थाना बिलासपुर क्षेत्र के गांव चौली निवासी श्यामलाल ने 22 अगस्त 2025 को तहरीर देकर बताया था कि डॉ. नितिन व उसकी पत्नी अनु निवासी गांव भूपगढ़ी थाना जानी जनपद मेरठ व एक अन्य आरोपित मांगेराम निवासी गांव मंझाड़ी थाना बेहट ने मिर्जापुर क्षेत्र में अस्पताल खोलने के नाम पर साझेदारी कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और धोखे से 39,15,829 रुपये ले लिए।

    रुपये वापस मांगने पर टालमटोल की गई। शिकायत के आधार पर थाना मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस नं डॉ. नितिन निवासी ग्राम भूपगढ़ी, थाना जानी, जिला मेरठ को 19 जुलाई को मिर्जापुर क्षेत्र में ही स्पोर्ट्स कॉलेज जाटोवाला के पास से तथा उसकी पत्नी को 20 जुलाई की सुबह बादशाहीबाग बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार डॉ. नितिन के विरुद्ध शामली के कोतवाली थाने में वर्ष 2022 का एक अन्य धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज है।

    जमीन बेचने के नाम पर 6.50 लाख की ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज

    बेहट: गांव शाहपुर निवासी लता चौहान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव कालूवाला पहाड़ीपुर निवासी मीदन से थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव इंदरपुर तालड़ा स्थित भूमि का 25.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। आरोप है कि उसने बयाने के तौर पर उसे अलग-अलग तिथियों में बैंक खाते व नकद के जरिए कुल 6.50 लाख रुपये दिए थे।

    मीदन ने जमीन में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों का हवाला देकर एक लाख रुपये भी लिए थे और बैनामे की तारीख आगे बढ़ा दी थी। बाद में उसे पता चला कि उक्त भूमि पहले से विवादित है और आरोपित अन्य लोगों से भी उसी जमीन पर बयाना ले चुकी है। आरोप है कि पांच जून को तहसील बेहट में आरोपी दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहुंची और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

    खबरें और भी

    साथ ही बैनामा न करने, रुपये वापस न लौटाने तथा पति पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।