Delhi-Dehradun Economic Corridor पर सफर करने वाले ध्यान दें, इस पर रूट किया गया है डायवर्ट; यह है वैकल्पिक व्यवस्था
Delhi-Dehradun Economic Corridor : एनएचएआई ने सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर डाट मंदिर के पास पहाड़ियों से पेड़ काटने और पत्थर हटाने ...और पढ़ें

दिल्ली देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर पर जेसीबी से कार्य करते कर्मचारी और रूट डाववर्जन के लिये लगाए गये बैरियर। जागरण
HighLights
बरसात के समय सुरक्षित यातायात के लिए की जा रही तैयारी।
डाट मन्दिर से करीब डेढ़ किमी तक किया गया रूट डायवर्ट।
संवाद सूत्र, बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर पर डाट मंदिर से करीब डेढ़ किमी तक रूट डायवर्ट करके एनएचएआइ द्वारा पहाड़ियों से पेड़ काटने व पत्थर हटाने का काम शुरू कर दिया गया जो कार्य पूरा होने तक यही व्यवस्था लागू रहेगी। जिसके लिये एनएचएआइ के अधिकारियों ने पहले से पूरी तैयारी कर रखी थी।
बता दें कि दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर (दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे) का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल को उद्घाटन किया था। इसके बाद वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया था। गणेशपुर से लेकर डाट मंदिर तक 12 किमी एलिवेटेड रोड बनाया गया। डाट मंदिर से करीब डेढ़ किमी पूर्व तक पहाड़ियों को काट कर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया गया था।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैयारी
यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए बरसात से पहले ही एनएचएआइ (NHAI) के अधिकारियों पहाड़ियों से भूस्खलन व पेड़ों, पत्थरों के गिरने के खतरे सुरक्षा दृष्टि से तैयारी शुरू कर दी गई। एनएचएआइ द्वारा सड़क किनारे से पहाड़ियों पर खड़े पेड़ों को काटने व जेसीबी लगाकर ढलान स्थिरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Highway छह लेन चौड़ा करने के लिए सर्वे पूरा, 21 स्थानों पर अंडरपास और फ्लाईओवर
ऐसे किया गया है रूट डायवर्ट
एनएचएआइ के अधिकारियों के मुताबिक यह कार्य पूरा होने तक दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर (Delhi-Dehradun Greenfield Highway) पर यातायात में यह परिवर्तन जारी रहेगा। निर्माण कार्य करने के लिए डेढ़ किमी तक रूट डायवर्ट करके देहरादून से आने वाले वाहनों को पुराने सड़क मार्ग लाया जा रही है, जबकि देहरादून जाने वाले वाहनों को एलिवेटेड रोड के दांई ओर निकाला जा रहा है।