Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Dehradun Highway छह लेन चौड़ा करने के लिए सर्वे पूरा, 21 स्थानों पर अंडरपास और फ्लाईओवर भी बनेंगे

    By Dilshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 25 May 2026 07:24 PM (GMT+05:30)

    Delhi-Dehradun Highway : दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग को चार से छह लेन चौड़ा करने का सर्वे पूरा हो गया है। अब डीपीआर तैयार होगी जिसमें 21 अंडरपा ...और पढ़ें

    मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर से गुजरता दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे। जागरण

    मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर से गुजरता दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे। जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग वर्ष 2009 में कई हिस्सों में बनाया गया था चार लेन

    2. फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने के लिए 419.47 करोड़ रुपये कीपरियोजना स्वीकृत।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे को चार से छह लेन चौड़ा किए जाने का सर्वे पूरा हो गया है। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा डिटेल प्राेजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार होगी।

    इस डीपीआर में अंडरपास से लेकर फ्लाईओवर के निर्माण की विस्तृत रूपरेखा बनेगी। फ्लाईओवर और अंडरपास के लिए 419.47 करोड़ रुपये का बजट केंद्रीय मंत्रालय से स्वीकृत हो चुका है।

    दिल्ली से लेकर देहरादून तक लगभग 250 किलोमीटर लंबा नेशनल हाईवे है। यह हाईवे वर्ष 2009 में कई हिस्सों में चार लेन बनाया गया था। भविष्य की योजना को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाईवे को छह लेन करने का प्रस्ताव तैयार किया, जिसे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने पास कर दिया है।

    पिछले तीन माह से चौड़ीकरण को लेकर सर्वे किया जा रहा था। यह सर्वे पूर्ण हो गया है। पहले चरण में हाईवे को लगभग 70 किलोमीटर तक छह लेन किया जाना है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर अपनी योजना रखी थी।

    बिलासपुर कट समेत विभिन्न स्थानों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने के लिए 419.47 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना को स्वीकृति दी है। मुजफ्फरनगर बाईपास के वहलना बाईपास, संधावली कट पर छह-लेन फ्लाईओवर का निर्माण होगा।

    यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Economic Corridor पर सफर करने वाले ध्यान दें, इस पर रूट किया गया है डायवर्ट; यह है वैकल्पिक व्यवस्था

    वहलना चौक पर 185 करोड़ रुपये की लागत से हाईवे को शहर से जोड़ने वाला फ्लाईओवर भी निर्मित होगा। परतापुर से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे तक नेशनल हाईवे छह लेन निर्माण के दौरान 21 ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।

    एनएचएआइ के सहायक अभियंता आशीष शर्मा ने बताया कि दिल्ली-दून हाईवे का चौड़ीकरण कर छह लेन करने का सर्वे पूरा हो गया है। अभी सर्वे को परखा जा रहा है। उसके बाद डीपीआर तैयार होगी।

    यह भी पढ़ें- jewar airport link expressway का इंटरचेंज बीबीनगर-स्याना मार्ग पर देने की मांग ने पकड़ा जोर

    दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बने खतरनाक कट

    • पीनना तिराहा
    • बागोवाली चौराहा
    • रथेड़ी कट
    • बिलासपुर कट
    • पचेंडा फ्लाईओवर
    • रामपुर तिराहा
    • चीतल कट खताैली
    • मंसूरपुर तिराहा
    • बेगराजपुर मेडिकल कालेज
    • देवराणा होटल कट
    • जड़ौदा स्टैंड
    • केएफसी होटल-फुलत हाईवे खताैली