jewar airport link expressway का इंटरचेंज बीबीनगर-स्याना मार्ग पर देने की मांग ने पकड़ा जोर
बुलंदशहर के स्याना और बीबीनगर क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र का विकास ह ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बीबीनगर-स्याना मार्ग पर इंटरचेंज की मांग।
गंगा-यमुना एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ाव होगा।
क्षेत्र में रोजगार और व्यापार बढ़ेगा।
संवाद सूत्र, बीबीनगर (बुलंदशहर)। गंगा एक्सप्रेस वे को जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) से जोड़ने के लिए प्रस्तावित ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे (jewar airport link expressway) को लेकर स्याना और बीबीनगर क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ रही है।
क्षेत्र के किसान, व्यापारी, युवा और सामाजिक संगठन बीबीनगर-स्याना मार्ग पर इंटरचेंज यानि उतार-चढ़ाव बनाए जाने की मांग मुखर होकर उठा रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि यहां इंटरचेंज दिया जाता है तो पूरा क्षेत्र सीधे गंगा एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़ जाएगा, जिससे विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
यदि शासन ने इंटरचेंज की व्यवस्था नहीं की तो आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) पर बुलंदशहर जिले को कोई कट नहीं मिला, जिससे क्षेत्र के लोगों में निराशा है।
अब ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे (जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे) से क्षेत्रवासियों को नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि बीबीनगर-स्याना मार्ग पर इंटरचेंज बनाया जाना क्षेत्र की आवश्यकता है ताकि यहां के बाशिंदों को भी इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि यदि इस मार्ग पर इंटरचेंज नहीं बनाया गया तो किसान संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन और यूपीडा क्षेत्र की मांग को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक निर्णय लेंगे।
व्यापारियों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि इंटरचेंज बनने से स्याना, बीबीनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रयागराज और जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच आसान होगी।
यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Highway छह लेन चौड़ा करने के लिए सर्वे पूरा, 21 स्थानों पर अंडरपास और फ्लाईओवर भी बनेंगे
किसानों की फसल बड़े बाजारों तक कम समय में पहुंच सकेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। क्षेत्र के युवाओं का मानना है कि एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी मिलने से इलाके में होटल, ढाबा, वेयरहाउस, ट्रांसपोर्ट, पेट्रोल पंप और छोटे-बड़े उद्योगों की संभावनाएं तेजी से बढ़ेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
लोगों ने मुख्यमंत्री और यूपीडा से मांग की है कि ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे परियोजना में बीबीनगर-स्याना मार्ग पर इंटरचेंज को व्यवस्था कराई जाए।