जेवर लिंक एक्सप्रेसवे पर बुलंदशहर में इंटरचेंज नहीं, इससे 3 स्टेट हाईवे पर चढ़ने-उतरने की सुविधा की मांग CM तक पहुंची
Jewar Link Airport Expressway: बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेस-वे पर तीन स्टेट हाईवे पर चढ़ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।
व्यवस्था होने पर लोगों को एक्सप्रेसवे का आसानी से लाभ मिलेगा।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। सदर विधायक प्रदीप चौधरी जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे पर बुलंदशहर विधान सभा क्षेत्र से तीन स्टेट हाईवे पर उतार-चढ़ाव की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिससे तीनों स्टेट हाईवे के आसपास के गांव के साथ यातायात को लिंक एक्सप्रेसवे का सीधा लाभ मिल सके।
सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से जनपद की स्याना तहसील में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) को जोड़ने के लिए जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेस-वे के लिए सहमति के आधार पर किसानों से जमीन का बैनामा प्रक्रिया शुरू हो गई है।
बताया जा रहा है कि यूपीडा (UPEIDA) 50 किलोमीटर से पहले कोई इंटरचेंज नहीं बनाता है। बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के मामन खुर्द में अलीगढ़-गाजियाबाद एनएच-34 पर इंटरचेंज प्रस्तावित है। लिंक एक्सप्रेस-वे शहर के मेरठ-बदायू स्टेट हाईवे, बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे तथा बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मुक्तेश्वर के ऊपर से गुजरेगा।
यह भी पढ़ें- Ganga Expressway पर चढ़ने के लिए तय करना होगा लंबा सफर, बुलंदशहर में 'कट' न मिलने पर गरमाई राजनीति
जिससे स्टेट हाईवे के आसपास के गांव और यातायात को लिंक एक्सप्रेसवे पर चढ़ने-उतरने की सुविधा नहीं मिलेगी। तीनों स्टेट हाईवे पर लिंक एक्सप्रेसवे पर यातायात के चढ़ने और उतरने की व्यवस्था कराने से आसपास के गांव के साथ यातायात को भी सहूलियत होगी। तीनों स्टेट हाईवे पर लिंक एक्सप्रेसवे पर उतार-चढ़ाव की व्यवस्था करने की मांग की है।