Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP में कार ड्राईवर को मिली हेलमेट नहीं पहनने की 'सजा', ऑनलाइन चालान देखकर उड़े होश; पहुंचे CM के द्वार

    By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 05:47 PM (IST)

    Saharanpur News: सहारनपुर में एक कार चालक को हेलमेट न पहनने का ऑनलाइन चालान मिलने से हड़कंप मच गया है। चालक ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। ...और पढ़ें

    चालक का प्रतीकात्मक फोटो और कार के नंबर पर आया हेलमेट का चालान। सौ. पीड़ित

    चालक का प्रतीकात्मक फोटो और कार के नंबर पर आया हेलमेट का चालान। सौ. पीड़ित

    HighLights

    1. सहारनपुर के गांव खानपुर निवासी किसान का हुआ चालान।

    2. ऑनलाइन चालान प्रणाली की जांच की मांग उठाई गई।

    संवाद सूत्र, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। यातायात नियमों के पालन और ऑनलाइन चालान व्यवस्था में संभावित तकनीकी गड़बड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

    एक कार चालक के वाहन नंबर पर हेलमेट न पहनने का ऑनलाइन चालान जारी होने से वह स्वयं भी आश्चर्यचकित रह गए। चालक का कहना है कि चार पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का कोई नियम नहीं है, ऐसे में उनके वाहन नंबर पर हेलमेट उल्लंघन का चालान जारी होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

    गांव खानपुर निवासी किसान कुलबीर सिंह ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करते हुए गलत चालान को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि तकनीकी त्रुटि या लापरवाही के कारण किसी निर्दोष व्यक्ति पर गलत चालान लगाया जा सकता है, तो इससे आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    चालक ने आरोप लगाया कि बिना तथ्यात्मक जांच के ई-चालान जारी कर दिए जाते हैं, जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। उन्होंने मांग की कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ऑनलाइन चालान प्रणाली की तकनीकी जांच कराई जाए।

    सोाशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के मामले में दो महिलाओं पर केस दर्ज

    सहारनपुर: फतेहपुर थाना क्षेत्र के छुटमलपुर निवासी एक महिला की निजी फोटो सोशल मीडिया पर फाेटाे साझा कर उसे बदनाम और ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    खबरें और भी

    छुटमलपुर निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने बच्चे के साथ रहती है। एक दिन उसकी भाभी बबली और भतीजी मानसी घर आई थीं। इसी दौरान दोनों ने उसके मोबाइल फोन से कुछ निजी फोटो खुद के फोन में सेंड कर ली।

    आरोप है कि बाद में उन्हीं फोटो को फेसबुक और व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया पर साझा कर ब्लैकमेल और बदनाम करने का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।