Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर वालों के ल‍िए अच्‍छी खबर: जिला अस्पताल में बनेगी डेंटल लैब, दंत रोगियों को मिलेगा बेहतर उपचार

    By Sanju Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:20 AM (GMT+05:30)

    Saharanpur News: सहारनपुर के जिला अस्पताल में एक नई डेंटल लैब स्थापित की जा रही है, जिससे दांतों के मरीजों को अब निजी लैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ...और पढ़ें

    जिला अस्पताल में बनेगी डेंटल लैब, दांतों की समस्या का होगा बेहतर उपचार। (Image Source: AI-Generated)

    जिला अस्पताल में बनेगी डेंटल लैब, दांतों की समस्या का होगा बेहतर उपचार। (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. मरीजों को अब उपचार के लिए निजी डेंटल लैब की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी

    2. दांतों में दर्द, संक्रमण, खराब दांत, मसूड़ों की समस्या का होगा बेहतर उपचार।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दांतों के मरीजों को अब उपचार के लिए निजी डेंटल लैब की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिला अस्पताल में डेंटल लैब की सुविधा विकसित की जा रही है। लैब शुरू होने के बाद दंत रोगियों के उपचार से जुड़े कई जरूरी कार्य अस्पताल स्तर पर ही कराए जा सकेगें।

    इससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ उनके समय और खर्च में भी कमी आएगी। वर्तमान में जिला अस्पताल में के दंत विभाग में उपचार के लिए मरीज पहुंचते है। दांतों में दर्द, संक्रमण, खराब दांत, मसूडों की समस्या सहित अन्य दंत रोगों को उपचार कराने के लिए मरीज अस्पताल आते है। उपचार के दौरान कई ऐसे कार्य होते हैं, जिनके लिए मरीजों को निजी डेंटल लैब का सहारा लेना पड़ता है।

    जिला अस्पताल परिसर में डेंटल लैब तैयार होने के बाद मरीजों को इस परेशानी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। लैब में दांतों से संबंधित उपचार के लिए जरूरी तकनीकी कार्य किए जा सकेंगे। इससे चिकित्सकों को भी मरीजों का उपचार करने में सुविधा होगी और उपचार की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित तरीके से पूरी की जा सकेगी।

    सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीज आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होते हैं। निजी डेंटल लैब में जांच और उपचार से जुड़े कार्य कराने पर उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल में ही डेंटल लैब की सुविधा उपलब्ध होने से इन मरीजों को सबसे अधिक राहत मिलेगी। कम खर्च में उपचार की सुविधा मिलने के साथ उन्हें बार-बार निजी केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    खबरें और भी

    अभी मरीजों को चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद यदि किसी तकनीकी कार्य के लिए बाहर की लैब में भेजा जाता है तो उसे दोबारा अस्पताल आना पड़ता है। इससे उपचार में समय भी अधिक लगता है। अस्पताल में डेंटल लैब शुरू होने के बाद उपचार की प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी कराने में मदद मिलेगी। इससे मरीज और तीमारदार दोनों का समय बचेगा।

    इन्होंने कहा

    अस्पताल परिसर में डेंटल लैब बनाने की तैयारी की जा रही है। मरीजों को निजी लैब में नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में ही मरीजों को सुविधाएं मिल सकेगी।
    -डा. प्रवीण कुमार, सीएमओ।