Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डाॅक्टर समेत दो महिलाओं के ऊपर बाइक सवार ने फेंकी स्याही, CCTV से पहचाना गया मनचला

    By Sanju Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 30 Jun 2026 05:01 PM (IST)

    सहारनपुर में दो महिलाओं पर बाइक सवार मनचले ने स्याही फेंकी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपित की पहचान कर ली है। ...और पढ़ें

    महिला का प्रतीकात्मक फोटो और सूट पर फेंकी गई स्याही।

    महिला का प्रतीकात्मक फोटो और सूट पर फेंकी गई स्याही।

    HighLights

    1.  स्कूटी पर सवार होकर महिलाएं गंतव्य स्थान पर जा रही थी

    2. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की, तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शहर में सोमवार को स्कूटी से दफ्तर और मेडिकल काॅलेज जा रही डाक्टर समेत दो महिलाओं के ऊपर पीछे आ रहे बाइक सवार मनचले ने स्याही फेंक दी। कुछ दूर चलने पर महिलाओं को घटना की जानकारी हुई।

    महिलाओं ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। आरोपित की तलाश में सीसीटीवी खंगाले। कैमरे में बाइक सवार युवक दिखाई दिया है, जिसकी धरपकड़ में पुलिस जुटी है। पुलिस ने लिक्विड के नमूने लेकर पुलिस जांच के लिए भेजा है।

    मंडी समिति रोड क्षेत्र निवासी महिला ने कुतुबशेर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह वह करीब पौने दस बजे स्कूटी पर सवार होकर दफ्तर जा रही थीं। जैसे ही वह अंबाला रोड पर डा. मीनाक्षी गर्ग हास्पिटल के पास पहुंची तो इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्याही फेंक दी।

    कुछ दूर चलने पर एक बाइक सवार युवक आगे जाकर रूका और उसने पीछे देखा। इसके बाद घटना की जानकारी हुई। इसी दौरान आरोपित बाइक सवार युवक ने पिलखनी राजकीय मेडिकल कालेज में कार्यरत डॉक्टर के ऊपर भी बाइक सवार युवक ने यह तरल पदार्थ फेंका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

    खबरें और भी

    पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। कैमरे में बाइक सवार युवक दिखाई दिया है। जिसकी धर-पकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। लिक्विड का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।

    इन्होंने कहा

    बाइक सवार मनचले ने अलग-अलग महिलाओं के ऊपर रंग फेंका है। सीसीटीवी के जरिए आरोपित युवक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
    -संतोष त्यागी, प्रभारी कुतुबशेर थाना।