सड़े-गले टमाटर से तैयार की जा रही थी सॉस, मोमोज भी मिले खराब... फैक्ट्री को किया बंद व जांच को भेजे नमूने
खाद्य सुरक्षा टीम ने सहारनपुर में आरएस फूड्स फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां सड़े-गले टमाटरों से सॉस बनाई जा रही थी। टीम ने 319 किलोग्राम खराब सामग्री नष् ...और पढ़ें

पुराना कलसिया रोड स्थित महादेव काम्प्लेक्स में संचालित आरएस फूड्स पर जांच के दौरान खाद्य विभाग की टीम को अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार होती मिली खाद्य सामग्री। सौ. विभाग
HighLights
सहारनपुर में आरएस फूड्स फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा।
सड़े-गले टमाटरों से सॉस और अन्य खराब खाद्य सामग्री मिली।
फैक्ट्री बंद की गई, 319 किलो सामग्री नष्ट, नमूने जांच को भेजे।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम का अभियान जारी है। शनिवार को टीम ने पुराना कलसिया रोड स्थित महादेव कांप्लेक्स में संचालित आरएस फूड्स पर छापामारी की। टीम ने गंदगी के बीच तैयार की जा रही टमाटर सोस पकड़ी।
छापेमारी में भारी मात्रा में सड़े-गले टमाटर, तैयार टोमैटो सोस और अन्य खाद्य सामग्री गंदगी में रखी मिली। मौके पर ही करीब 319 किलोग्राम खराब खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। इसके अलावा फैक्ट्री को बंद किया गया और टोमैटो, सोया, और चिली सोस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इस कार्रवाई के दौरान गांधी कालोनी निवासी शशि भूषण भी मौके पर मौजूद थे, जिनकी देखरेख में टोमैटो सास, सोया सोस और चिली सास का निर्माण और पैकेजिंग कार्य चल रहा था।
जांच में दो बड़े बर्तनों में करीब 100 किलो तैयार टोमैटो सोस और 279 किलो सड़े-गले टमाटर मिले। इसके अलावा टीम ने चार किलो फिंगर चिप्स, 20 किलो बर्गर टिक्की, छह किलो रोल और 10 किलो मोमोज भी खराब पाए। सभी खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट किया गया।
मिलावटी पदार्थों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है
मिलावटी पदार्थों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। टोमैटो सोस बनाने की फैक्ट्री पर छापामारी की गई। खराब टमाटर से गंदगी में टोमैटो सोस तैयार की जा रही थी। खराब खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया और फैक्ट्री को बंद किया गया है। - पंकज कुमार गुप्ता, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।