Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lift Accident: सहारनपुर में होटल की लिफ्ट में गर्दन फंसने से संचालक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

    By Sanju Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 30 Jun 2026 01:31 PM (IST)

    Saharanpur News: सहारनपुर के कोर्ट रोड स्थित होटल की मालवाहक लिफ्ट में संचालक की गर्दन फंस गई। कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहा ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. सहारनपुर के होटल में मालवाहक लिफ्ट में हुआ हादसा।

    2. कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

    जागरण संवादाता, सहारनपुर। कोर्ट रोड स्थित एक होटल में दर्दनाक हादसा हो गया। होटल संचालक की मालवाहक लिफ्ट में गर्दन फंसने से मौत हो गई। हादसे के बाद कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

    पुलिस के अनुसार तिलक नगर कॉलोनी निवासी हर्ष खुराना का कोर्ट रोड पर होटल एवं रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल पर कारीगर काम कर रहे थे। ऊपर से नीचे सामान भेजने के लिए होटल में छोटी मालवाहक लिफ्ट लगी हुई है। सोमवार रात हर्ष खुराना ने कारीगरों से सामान नीचे भेजने को कहा था। काफी देर तक सामान नहीं पहुंचने पर वह स्वयं लिफ्ट के पास देखने चले गए।

    इसी दौरान अचानक लिफ्ट नीचे आ गई और उनकी गर्दन उसमें फंस गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। होटल के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    मकान के अंदर सो रहा था परिवार, चोरों ने लाखों की चोरी की 

    सहारनपुर : महालक्ष्मी पुरम गली रोड स्थित मकान में रविवार रात चोरों ने अलमारी में रखा लाखों रुपये का सामान ले गए। जबकि परिवार मकान के अंदर सो रहा था। अलमारी में रखे सोने के आभूषण, महंगी घड़ियां और नकदी चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

    खबरें और भी

    सदर बाजार थानाक्षेत्र के महालक्ष्मी पुरम निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार रात परिवार के साथ वह मकान में सो रहे थे। रात करीब दो से पांच बजे के बीच अज्ञात चोर मकान में घुस गए। चोरों ने कमरे का गेट बाहर से बंद कर दिया था।

    मकान के अंदर अलमारी में रखे सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान के कुंडल, अंगूठी समेत करीब तीन लाख रुपये के आभूषण, लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत की सात हाथ घड़ियां और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सवेरे परिवार के उठने के बाद घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। आरोपितों की धर-पकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन पुलिस को कोई सुराग तक नहीं मिल सका।