Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोटों से सजी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, देखते ही सुरक्षा में दौड़ी सहारनपुर पुलिस

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:37 PM (IST)

    जगाधरी निवासी मोनू और जगदीप की नोटों से सजी कांवड़ सहारनपुर के गागलहेड़ी में आकर्षण का केंद्र बनी, जिसमें 2.70 लाख और 50 हजार रुपये के नोट लगे थे। ...और पढ़ें

    नोटों से सजी कांवड़ बनी आकर्षण की केंद्र।

    नोटों से सजी कांवड़ बनी आकर्षण की केंद्र।

    HighLights

    1. मोनू और जगदीप की नोटों से सजी कांवड़ आकर्षण का केंद्र।

    2. कांवड़ में 2.70 लाख और 50 हजार रुपये के नोट लगे थे।

    3. पैसा भंडारे और धार्मिक आयोजनों में खर्च करने की योजना।

    जागरण संवाददाता, गागलहेड़ी। जिले में इन दिनों एक कावड़ यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है। शिव भक्तों ने नोटों से सजी कावड़ लेकर पहुंचे, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी है।

    कांवड़ को नोट से सजाकर ले जाने वाले जगाधरी निवासी मोनू और जगदीप की दो लाख सत्तर हजार और पचास हजार के नोट लगी अनूठी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

    शनिवार दोपहर बाद हलवाई का काम करने वाले जगाधरी निवासी मोनू व जगदीप नोट लगी कांवड़ लेकर कस्बे में पहुंचे तो पहले तो किसी को नोट लगी कांवड़ जानकारी ही नही हुई। जैसे ही लोगों को पता चला तो कांवड़ देखने वालों की भीड़ लग गयी।

    एसओ धर्मेन्द्र कुमार को कांवड़ में नकदी लगे होने की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में लगा दिया। कांवड़िया मोनू ने बताया कि वह व उसका साथी जगदीप हलवाई का काम करते है, उनके पास जो कुछ है सब भोलेनाथ का ही है। मोनू ने बताया कि कांवड़ में जो भी पैसा लगाकर वे ले जाते है, उसको समय-समय पर भंडारे या धार्मिक आयोजनों में खर्च कर देते हैं।

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर में गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम से गूंजा शहर